*विजयादशमी के अवसर पर ग्राम रेवे में 75 फीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया*


ग्राम रेवे के युवा समिति के लोगों ने विगत कई दिनों से रावण का पुतला बनाने एवं रामलीला का रिहर्सल कर रहे थे।आज दशहरा उत्सव पर युवा समिति द्वारा रामलीला का मंचन किया गया तत्पश्चात 75 फ़ीट ऊंचा रावण का पुतला दहन किया गया। रावण दहन के पूर्व आधे घंटे तक आतिशबाजी किया गया जिसको देखने रेवे सहित आसपास के कई गांव के लोग उपस्थितथे। ग्राम रेवे में विगत कई वर्षों से रामलीला का मंचन एवं रावण दहन किया जा रहाहै ।रावण के पुतला बनाने के लिए रोमनाथ सिन्हा, राजेश सिन्हा, रितिक सिन्हा, ऋषि सिन्हा, भागवत सिन्हा, सुरेश सिन्हा ,योगेश सिन्हा, योगेश यादव, जीवन सिन्हा, शरद सिन्हा, हेमेंद्र सिन्हा ,राजेश कलाकार ,केजू सिन्हा का विशेष सहयोग रहा। पूतला निर्माण में ग्राम रेवे के विद्युत विभाग से जुड़े सभी लोगों का विशेष सहयोग रहा। विगत 55 वर्षों से नाटक मंडली के द्वारा रामलीला का मंचन किया जा रहा है नाटक मंडली से जुड़े पुराने कलाकारों ने रामलीला का कार्यभार युवाओं की जिम्मेदारी दी गई पंडित श्रीकांत जोशी के संपूर्ण जिम्मेदारी में रामलीला मंडली को सौंपा गया इस परंपरा को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई जिसे श्रीकांत जोशी ने के नेतृत्व में बखूबी निभाया गया। श्रीकांत जोशी ने अपने सहयोगी कलाकारों उमाशंकर,गोलू सिन्हा,मयाराम, सरजू, शरद सिन्हा कामदेव सिन्हा,नरेश आदि कलाकारों के के साथ रामलीला का मंचन किया गया।कार्यक्रम के लिए ग्राम रेवे के लोगों ने भरपूर सहयोग एवं समर्थन किया आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से निर्मल सिंह चंदेल, जनपद पंचायत सदस्य प्रीतम चंदेल, दिलीप साहू रेवाराम साहू, अनुज सिंहा,अजय पांडेय,ईश्वर यादव, नरोत्तम सिन्हा, बुधारूनिषाद, रामूनिषाद,मेलु निषाद,पंचू निषाद, संतोष सिन्हा लल्ला सिन्हा,सहित गांव के वरिष्ठ जन एवं ग्राम वासी उपस्थित थे।




