कबीरधाम विशेष

प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ग्राम सिलहाटी में माता शीतला की पूजा-अर्चना की

प्रदेश के सुख, शांति एवं खुशहाली की कामना की

मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की

कवर्धा 26 मार्च 2023। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने चैत्र नवरात्रि के चतुर्थ दिवस सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम सिलहाटी में शीतला माता मंदिर में देवी मां की पूजा-अर्चना की। मंत्री श्री अकबर ने प्रदेश की सुख, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। उन्होंने माता शीतला में श्रीफल, माता की चुनरी और पूजन सामग्री चढ़ाई और विधि-विधान पूर्वक मंत्रोच्चार के साथ पूजा आरती की।
केबिनेट मंत्री श्री अकबर ने ज्योति कक्ष में पहुंचकर ज्योति कलश के दर्शन किए। माता शीतला मंदिर में उनके नाम की ज्योति जल रही है। इस अवसर पर उन्होंने  शीतला माता मंदिर समिति तथा ग्रामवासियों के मांग पर मंदिर के समीप सामुदायिक भवन निर्माण के लिए पांच लाख रुपए देने की घोषणा की।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button