विविध

*बस किराया आधा करने एबीवीपी जिला बेमेतरा ने डिप्टी कलेक्टर को सौपा ज्ञापन*

बेमेतरा:- जिले सहित अंचलों में जब जब छात्र-छात्राओं की समस्या या शिक्षा में उचित गुणवत्ता व सुधार लाने की बात आती है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार संघर्षरत रहते हैं। इसी बीच अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला बेमेतरा के कार्यकर्ताओं ने बस किराया चार्ज आधा करने के मुद्दे को उठाया।

ज्ञात हो कोरोना काल के पहले भी सामान्य विद्यार्थियों को कॉलेज के आईडी कार्ड के माध्यम से बस में आधा किराया देना होता था परंतु अभी बस का किराया पूरा लिया जा रहा है। जिससे विद्यार्थियों में भारी आक्रोश व समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है 30 से 40 किलोमीटर के विद्यार्थियों को आने-जाने को मिलाकर के लगभग ₹90 प्रतिदिन लग जाता है। एक सामान्य विद्यार्थी जिनकी परिवार की आर्थिक आए 250 से 300 होता है उन्हें प्रतिदिन केवल आने जाने के लिए 90 से 100 रु देना पड़े। जिससे विद्यार्थी ना केवल अच्छे से कॉलेज आ रहे हैं बल्कि उनकी पढ़ाई की व्यवस्था वह अध्ययन चौपट हो रही है। इसके साथ ही एबीवीपी बेमेतरा के कार्यकर्ताओं ने जिला अंतर्गत आने वाले लगभग सभी विद्यालय जर्जर हो चुके अथवा जर्जर की कगार पर हैं। कुछ स्कूलों में तो विषय के शिक्षक ही नहीं है। कई ऐसे स्कूल हैं जहां भवन की भारी कमी है इन सभी विषयों को भी एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने उठाया व बेमेतरा के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बेमेतरा जिला के डिप्टी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला बेमेतरा डिप्टी कलेक्टर से मांग किये की बस का किराया आधा कर जिला के सभी स्कुलो के लिए समिति गठित कर निरक्षण पश्चात मरम्मत कराई जाय।

जिसमें बेमेतरा जिला के जिला संयोजक दुर्गेश वर्मा ने बताया कि बेमेतरा जिला के वर्तमान शैक्षणिक स्थिति विकराल रूप लेते जा रहा है। शिक्षा में गुणवत्ता की कमी के कारण विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। वही सभी मांगे पूरी नहीं होने की स्थिति हम जिला स्तरीय आंदोलन हेतु बाध्य होंगे।

जिसमे अभाविप दुर्ग विभाग के विभाग छात्रा प्रमुख मुस्कान कोठारी, बेमेतरा इकाई के नगर मंत्री दुर्गेश वर्मा साजा इकाई के नगर मंत्री रंजीत सिंह नवागढ़ इकाई के नगर मंत्री प्रशांत रजक अभाविप इकाई बेमेतरा के नगर सह मंत्री वासुदेव साहू उमेश्वरी साहू अभाविप पीजी कॉलेज के अध्यक्ष शुभम बघेल सहित अभाविप के कार्यकर्ता व समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button