*रामायण हमें धर्म के रास्ते पर चलने की सीख देता है : योगेश तिवारी*


बेमेतरा:- विधानसभा क्षेत्र ग्राम लोलेसरा, बहेरा, गांगपुर व सिरवाबांधा में आयोजित नवधा रामायण में किसान नेता योगेश तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। सर्वप्रथम प्रभु श्री राम की पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना किया। इस अवसर पर किसान नेता ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण हमें धर्म के रास्ते पर चलने की, सत्य के रास्ते पर चलने की सीख देता है। प्रभु श्री रामचंद्र की संपूर्ण जीवन चरित्र हमें सत्य, प्रेम, त्याग, बलिदान और समर्पण की शिक्षा देता है। प्रभु श्रीराम की भक्ति कर हम अपने जीवन को सफल बना सकते हैं। रामायण हमें भातृत्व, भाईचारा की शिक्षा देता है आज समाज में तनाव बढ़ता जा रहा है। भक्ति ही वह मार्ग है, जिससे हम समाज में फैली अशांति को दूर कर सकते हैं। इस प्रकार के धार्मिक आयोजन सभी ग्रामों में होते रहना चाहिए। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का आदर्श माता-पिता की भक्ति आज भी कण-कण में व्याप्त है। भगवान श्रीरामचन्द्र जी ने अपने पिता के एक वचन को निभाने के लिए सारे सुख त्यागकर वन चले गए। हमे उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना चाहिए। रामायण हमें धर्म के मार्ग पर चलने, सत्य के रास्ते पर चलने की सीख देता है। प्रमुख लोगों में लोलेसरा संरक्षक उत्तम साहू, अध्यक्ष गजेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष संतोष साहू, सचिव डॉ चंद्रहास साहू सर सचिव ओम प्रकाश वर्मा, भाऊ राम साहू, तेज प्रताप साहू, योगेश साहू, विष्णु साहू, गजपति साहू, देखन सिंह वर्मा, रीजन सेन, टॉमिन साहू एवं ग्रामवासी बहेरा मिथिलेश वर्मा जनपद उपाध्यक्ष बेमेतरा, टेकराम साहू, अशोक निर्मलकर, सत्यनारायण पाटिल, लक्ष्मण वर्मा, बलराम साहू (अध्यक्ष, नवधा समिति) बृजमोहन सिन्हा, घनश्याम निषाद, शैलेंद्र पाटील, संतोष ध्रुव, पोषण कुमार साहू, परस सिन्हा, हीरा राम साहू, सिरवाबांधा श्रीरामचरितमानस सम्मेलन ग्राम सिरवाबांधा बेमेतरा अध्यक्ष राजेश दुबे, कोषाध्यक्ष रामकेवल यादव, मोहन निर्मलकर, श्रीलाल निर्मलकर डॉक्टर मुकेश पटेल, ललित यादव, दुर्गा पटेल, मृत्युंजय दुबे, पप्पू दुबे विनोद यादव सहित ग्रामीणों की उपस्थित रहे।




