विविध
*छत्तीसगढ़ 21वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बेमेतरा से योगेश निषाद ने हेप्टाथलान गेंम में मारी बाजी*

बेमेतरा/बेरला:- बिलासपुर में आयोजित 21वीं जूनियर राज्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 जो 13 से 15 सितम्बर 2024 तक बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम बिलासपुर में छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के द्वारा आयोजित किया गया। प्रदेश भर के 1500 सौ खिलाड़ियो ने भाग लिया।जिसमें जिला बेमेतरा के ब्लॉक बेरला के अंतर्गत आने वाले ग्राम मनियारी के पुरूष वर्ग अंडर 18 में योगेश कुमार निषाद हेप्टाथलान गेंम (गोल फेक, 110 मीटर हार्डल हाई जम्प लम्बी कुद, भाला फेंक 1000 मीटर, 200 मीटर दौड़ कांस्य पदक जीते बेमेतरा जिला एथलेटिक्स संघ सचिव अरूण पाल ने खिलाडियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। इसके साथ ही एथलेटिक्स टीम की कोच रूपेश कुमार यादव रहे।




