*स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत देवकर में सुलभ शौचालयों में सफाई अभियान चलाया*

देवकर:- भारत सरकार आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण छत्तीसगढ़ द्वारा जारी निर्देशानुसार दिनांक 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक समस्त निकाय में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके फलस्वरूप प्राप्त निर्देश के परिपालन में 21 सितंबर 2024 को नगर पंचायत देवकर अंतर्गत सुलभ शौचालयों में सफाई अभियान चलाया गया। सुलभ सार्वजनिक शौचालयों एवं उसके आस-पास साफ-सफाई बनाए रखने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में नगर पंचायत के समस्त कर्मचारी तथा आम नागरिक ने भाग लिया। इस दौरान नगर के सभी वार्डों में साफ सफाई हेतु स्वच्छता रैली निकाली गई। इस रैली में विभिन्न सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण किया। वही सार्वजनिक स्थलों की सफाई करते हुए लोगों को साफ-सफाई रखने का संदेश दिया गया। जिसमें सभी लोगों ने स्वच्छ रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सभी लोगों को खुले में शौच न करने हमेशा शौचालय का उपयोग करने, स्कूलों, नगर, धार्मिक स्थलों, बाजार आदि सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई रखने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही पर्यावरण को स्वच्छ रखने की अपील की गई।




