विविध

*■तितुरडीह के आत्मानन्द स्कूल में यूनिसेफ व जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओ को दी मासिक चक्र से जुड़ी जानकारी■*

*दुर्ग:-* नगर निगम दुर्ग अंतर्गत तितुरडीह इलाके में संचालित नवीन स्वामी आत्मानन्द इंग्लिश मीडियम स्कूल में कल ज़िला प्रशासन एवं यूनिसेफ के तत्वावधान में कल स्कूल के बच्चों के बीच जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के लिए स्कूल पहुंची टीम द्वारा युवोदय दुर्ग के दूत बनकर क्लास 6th से लेकर क्लास-8th तक की सभी छात्राओं को समूह में विभिन्न प्रोग्राम एवं प्रतियोगिता के माध्यम से महिला एवं लड़कियों से मासिक धर्म से सम्बंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गयीं। जिसमे इस अवसर पर संस्था की प्रभारी प्राचार्या-प्रेमलता तिवारी,शिक्षकगणों में असीम तिवारी, भावना राजपूत, यामिनी वर्मा, मालती ठाकुर, शालिनी त्रिवेदी, व्याख्याता- सुखबीर भट्ट, पंकज साहू, किशोर साहू सहित अन्य सभी स्टॉफ उपस्थित रहे। इस दौरान तितुरडीह आत्मानन्द स्कूल की प्रभारी प्राचार्या- प्रेमलता तिवारी जी ने बताया कि स्कूल में यह आयोजन यूनिसेफ एवं जिला प्रशासन के द्वारा लड़कियों व महिलाओं से सम्बन्धित समस्याओं व जानकारी देने के लिए आयोजित किया गया है। जिसमे स्कुल की बच्चियों को शिक्षित व जागरुक किया गया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button