*जांता में सड़क किनारे कचरे का अंबार, बारिश के दिनों बीमारियों का खतरा जिम्मेदार बेखबर*

साजा– साजा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत मुसवाडीह के आश्रित ग्राम जांता में मुख्य सड़क किनारे कचरे का ढेर लगा है। सड़क किनारे कचरे की जमाव के चलते गंदगी ग्राम स्वच्छता अभियान को पोल खोलती नजर आ रही है। स्वच्छता अभियान के चलते इस दृश्य पर सवालियां खड़ा हो रहा है। जबकि जिम्मेदार सफाई अभियान को पूरी तरह सफल होने के केवल कागजी दावे करते आए है। लेकिन असल में ये दावे खोखले साबित हो रहे है नाक बंद कर पैदल गुजरने वाले राहगीर और नजदीक बसे रहवासी इस गंदगी की मार झेल रहे है, लेकिन बंद गाड़ियों में बैठकर फर्राटे से गुजरने वाले जिम्मेदारों ने अपनी आंख बंद कर लिए है।
*जिम्मेदार की उदासीनता के चलते बीमारियों का रहता है भय*
आपको बता दे की ग्राम पंचायत मुसवाडीह के आश्रित ग्राम जांता में थान खम्हरिया को जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पसरे गंदगी विगत कई महीनों से ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है। वही इस गंदगी के आलम लोगो के परेशानियों का सबब बन रहे है। वर्तमान में जो की अब बरसात के महीनो में बदबू और बीमारी फैलाने का भय लगा रहता है। ग्रामीणों द्वारा सरपंच से इसकी साफ-सफाई के लिए चर्चा की जा चुकी है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जाना उनके उदासीनता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। साजा नगर मुख्यालय से सटे इस गांव के सरपंच, पंच और ग्रामवासी के अलावा इस मामले से जुड़े अधिकारियों और गांव के जनप्रतिनिधियों के लिए सड़क किनारे पसरी गंदगी बड़े ही दुखद विषय है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत मुसवाडीह सरपंच शिवकुमार कौशिक को दूरभाष के माध्यम से संपर्क करने पर नेटवर्क से बाहर बताया गया।
*मुख्य कार्यपालन अधिकारी साजा*
इस संबंध में जनपद पंचायत साजा सीईओ कांति ध्रुव को दूरभाष के माध्यम से सम्पर्क करने पर फोन नही उठाया गया।



