अजब गजब

बिना हाथों के नन्हें कलाकार ने जबरदस्त पेंटिंग बनाकर जीता दिल, हौसले और जज्बे को सलाम कर रहे हैं लोग

कई बार कुदरत जब किसी के साथ अन्याय करती है तो उससे ऐसी बहुमुखी प्रतिभा से नवाज कर संतुलन बनाए रखने की कोशिश करती है. कई बार सही सलामत होकर जो लोग नहीं कर पाते उसे कुछ अक्षम भी बेहतरीन ढंग से निकल जाते हैं. ऐसे ही एक प्रतिभा का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसने बिना हाथों के ही कमाल कर दिखाया है.

आईपीएस दीपांशु काबरा ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक बच्चे का वीडियो शेयर किया. जिसमें एक नन्हा बच्चा बिना हाथों के कमाल की पेंटिंग करता नजर आया. इस वीडियो को अधिकारी ने कैप्शन दिया- हाथों का ना होना भी नन्हे बच्चे के हुनर को निखरने से नहीं रोक सका. वीडियो को करीब 40,000 व्यूज मिले हैं.बच्चे ने बिना हाथों के ही बना दी जबरदस्त पेंटिंग
सोशल मीडिया पर एक बच्चे का वीडियो वायरल हो रहा है, जो स्कूल ड्रेस में अपनी क्लास में बैठकर ड्रॉइंग बना रहा है. खासियत उसकी ड्रॉइंग बनाना नहीं है, बल्कि खासियत है उसका जज्बा और हौसला जिससे उसने हारने नहीं दिया. दरअसल ड्रॉइंग बना रहा बच्चा दिव्यांग है. कोहनी के नीचे उसके हाथ है ही नहीं. फिर भी बाहों से ब्रश पकड़कर उसने कागज पर खूबसूरत पेंटिंग उकेरी तो देखने वाले उसके जज्बे को सलाम करते नहीं थक रहे. कई बार सब कुछ बेहतर होते हुए भी लोग अपनी परेशानियों का रोना रोते हैं, लेकिन ये बच्चा सारी परेशानियों से ऊपर अपने मेहनत को रख कर आगे बढ़ने की कोशिश में जी जान से जुटा है. रुकावटों को पीछे छोड़, निर्भरता की बजाय खुद को मजबूत और काबिल बनाने की राह पर बढ़ रहा है.अपनी मेहनत के बलबूते खुद को तराशने में लगा है बच्चा
वीडियो में बच्चा अपनी क्लास में एक सीनरी बना रहा है वहीं आसपास मौजूद बच्चे जो पूरी तरह से ठीक है वो भी ड्रॉइंग बना रहे हैं. लेकिन बिना हाथों के जो कमाल इस बच्चे ने कर दिखाया वैसी प्रतिभा किसी और में नजर नहीं आई. कभी कभी कुदरत कुछ ऐसा कर जाती है कि अक्षम बनाकर भी हौसला दोगुना दे जाती है. शायद बच्चा भी जानता है कि उसके जीवन की राह आसान नहीं होगी, लिहाजा वो आराम से किसी और के सहारे का इंतजार करने की बजाय अपनी मेहनत के बलबूते खुद को तराशने में लगा हुआ है. तभी तो उसकी मेहनत और हौसला देख आईपीएस अधिकारी भी उसकी तारीफ किए बगैर नहीं रह पाए. लोगों ने बच्चे की खूब प्रशंसा की. इस वीडियो को पर कैप्शन दिया गया- ‘हाथों का ना होना भी नन्हे बच्चे के हुनर को निखरने से नहीं रोक सका’.

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button