दिवाली के बचे हुए दिए, फूल और मोमबत्ती फेंकें नहीं, ये हैं रियूज करने के 5 क्रिएटिव और इको-फ्रेंडली तरीके

दिवाली के त्योहार में दीपक जलाने का विशेष महत्व बताया गया है। रोशनी और खुशियों के इस पर्व में देशभर में दीपक, मोमबत्ती जलाकर घर के कोने-कोने को रोशन किया जाता है। लोग इस दिन मां लक्ष्मी का स्वागत करने के लिए अपने घर को अलग-अलग तरह के फूलों से सजाते हैं। लेकिन दिवाली के तुरंत अगले दिन बाद बासी फूलों से लेकर जले हुए दीपक और मोमबत्ती को फेंक दिया जाता है। अगर आप भी हर साल ऐसा ही कुछ करते आए हैं तो इस साल ऐसा करने की गलती ना करें। अपने इस लेख में आपको बताएंगे कि कैसे जले हुए दीपक, मोमबत्ती और पूजा में चढ़े हुए बासी फूलों को आप क्रिएटिव और इको-फ्रेंडली तरीके से रियूज कर सकते हैं।
दिवाली के जले हुए दीपक, मोमबत्ती और बासी फूलों को रियूज करने का तरीका
बासी फूलों को रियूज करने का तरीका
लिक्विड फर्टिलाइजर
पूजा के बासी फूलों को एक कांच के जार में 20-30 ग्राम गुड और पानी के साथ डालकर 30 दिनों के लिए ढककर रख दें। तय समय बाद आप देंखेंगे कि आपके पास पौधों को हरा और सेहतमंद रखने वाला एक शानदार लिक्विड फर्टिलाइजर बनकर तैयार हो गया है। आप इस लिक्विड का 20 एमएल एक लीटर पानी में मिलाकर पौधों पर स्प्रे करें।
बासी फूलों से बनाएं धूप
पूजा के बासी फूलों से धूप बनाने के लिए सूखे फूल, सूखा नारियल का छिलका, 4 से 5 लौंग, दालचीनी, तेज पत्ता, कपूर को मिक्सी में डालकर पाउडर बन लें। अब एक बाउल में इस पाउडर को निकाल कर उसमें तेल और घी डालकर अच्छे से मिला लें। अब इस मिश्रण को धूप का आकार देकर तैयार करें।
दिवाली के जले हुए दिए
गमलों में पानी के निकास के लिए
दिवाली पर जले हुए दीयों का रियूज करने के लिए आप उन्हें गमलों के नीचे बिछा सकते हैं। ऐसा करने से पानी के निकास में मदद मिल सकती है। इसके अलावा आप इन दीयों के टुकड़े करके मिट्टी में मिलाकर उसकी गुणवत्ता भी बढ़ा सकते हैं, क्योंकि यह मिट्टी की जल निकासी और हवा के प्रवाह को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है।
दीयों से अरोमा डिफ्यूजर बनाएं
दिवाली के जले हुए दीयों को छोटे अरोमा डिफ्यूजर में बदलें। दीये के आधे हिस्से में पानी भरें, उसमें कुछ बूंदें लैवेंडर या नींबू जैसे एसेंशियल ऑयल की डालकर उसके नीचे एक टी-लाइट रखें। हल्की गर्मी से धीरे-धीरे खुशबू फैलेगी, जो आपके घर को एक फ्रेशनेस देगी। यह महंगे एयर फ्रेशनर का एक प्राकृतिक और किफ़ायती विकल्प है।
दिवाली की मोमबत्ती
सुगंधित मोमबत्तियां तैयार करें
बची हुई मोमबत्तियां अलग-अलग रंग की होती है। इनसे सुगंधित मोमबत्ती बनाने के लिए इन्हें पहले पिघला लें। अब इसमें अपनी पसंद का कोई परफ्यूम मिलाकर कांच के ग्लास में डालें। अब इसमें एक मोटा धागा डालें, जो बाद में मोमबत्ती जलाने के काम आएगा। अब मोम को ठंडा होकर जमने के लिए थोड़ी देर छोड़ दें। इस तरह आपके लिए सुगंधित मोमबत्ती तैयार है।




