विविध

*(अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में देवरबीजा पुलिस को मिली सफलता, खम्हरिया में अज्ञात शव के मामले में 24 घण्टे के अंदर आरोपीगण गिरफ्तार)*

*■प्रेम-प्रसंग में शादीशुदा महिला प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी निर्मम हत्या, साजिश छिपाने नदी में बहा दी साथी की लाश, लव-ट्राएंगल का सुलझा मामला●* *बेमेतरा/बेरला:-* ज़िला के देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र में ग्राम खम्हरिया-एम के समीप शिवनाथ नदी में अज्ञात शव मिलने के उपरांत जाँच में लगी पुलिस की टीम को सफलता हाथ लगी है। जिसमे घटना के 24 घण्टे के अंदर पुलिस द्वारा आरोपियों की शिनाख्त कर गिरफ्तारी कर मामले का पूरा पर्दाफाश कर दिया गया है। दरअसल सिटी कोतवाली बेमेतरा सम्बद्ध देवरबीजा चौकी क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया-एम के निकट शिवनाथ नदी के पास एनीकट के नीचे तैरते एक अज्ञात लाश की बरामदगी पुलिस द्वारा ग्रामीणों की सूचना पर की गई थी। जिसके बाद देवरबीजा पुलिस द्वारा शव का पंचनामा बनाते हुए मामले को अपराध क्रमांक-253/23 व धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया। साथ ही घटना की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर एक टीम बनाई गई थी। इस सम्बंध में मृतक की शिनाख्त दुर्ग ज़िले एवं नंदिनी थाना के ग्राम गोता-माटरा के 25 वर्षीय निवासी टीलाराम साहू पिता पुरेन्द्र साहू के रूप में मृतक के भाई लुकेश साहू एवं पिता पुरेन्द्र साहू द्वारा पहचान की गई। जिसके बाद अगले कड़ी में मृतक के करीबी संदिग्धों से पूछताछ के दरम्यान मामले का पूरा खुलासा हो गया। जिसमे मृतक टीलाराम की पत्नी तीजनबाई एवं उसके प्रेमी रमेश साहू को संदेही के रूप में गिरफ्तार किया गया। जिसमें उन्होंने बताया कि घटना के दिन मृतक टीलाराम साहू अपने निवास गाँव में पत्नी के साथ सो रहा था, इसी बीच मृतक की पत्नी तीजनबाई ने बेमेतरा के मन्जगाँव निवासी अपने प्रेमी रमेश साहू को घर बुलाया और उसके साथ मिलकर मृतक टीलाराम का गला दबाते हुए लोहे की रॉड से सर पर जानलेवा वार कर मौत के घाट उतार दिया। ततपश्चात आरोपी महिला के प्रेमी रमेश द्वारा मृतक टीलाराम साहू के शव को पिकअप में भरकर अपने गाँव समीप लाकर शिवनाथ नदी में एनीकट के नीचे ग्राम खम्हरिया के डेम पर फेंक आया।पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी द्वारा आपस मे अवैध सम्बंध होना स्वीकार किया गया है। साथ ही घटना में उपयोग की गयी लोहे की रॉड एवं पिकअप वाहन को बरामद कर दोनों आरोपीगण के विरूद्ध धारा 302, 201, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर बेमेतरा थाना एवं देवरबीजा चौकी के ग्राम मन्जग़ाव निवासी आरोपी प्रेमी रमेश साहू (39 साल) पिता रजऊ साहू एवं दुर्ग ज़िला के नन्दनी अहिवारा थाना इलाके के ग्राम गोता-माटरा निवासी आरोपी महिला तीजनबाई साहू (21 साल) पति टीलाराम साहू को विधिवत विगत शुक्रवार को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेज दिया गया है। *विवाहित महिला का चार माह से परिचित के साथ चल रहा था प्रेम प्रसंग* फिलहाल स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के मुताबिक विवाहित महिला तीजनबाई शादी के बाद अपने पति से नाखुश एवं असन्तुष्ट रहती थी। जिसके चलते वह विगत चार महीने से अपने मायके ग्राम सिंघौरी समीपवर्ती ग्राम मंझगांव के निवासी आरोपी रमेश साहू के साथ प्रेम प्रसंग में रहने लगी। इसी दरम्यान पति के नापसन्द होने पर विवाहित महिला ने आरोपी प्रेमी के साथ मिलकर अवैध सम्बंध के चक्कर में पति को मौत के घाट उतार कर अपराध को अंजाम दिया। ततपश्चात पुलिस द्वारा टेक्निकल टीम द्वारा डीटेल निकालने पर दोनों के बीच अवैध सम्बंध का भंडाफोड़ होने पर साजिशन हत्या के मामले का उजागर हुआ। *घटना के 24 घण्टे के अंदर जाँच कार्यावाही में पुलिस की टीम की रही सराहनीय भूमिका* इस घटना में पुलिस अधीक्षक-आई. कल्याण ऐलिसेला(भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बेमेतरा मनोज तिर्की, पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि सुभाष सिंह, सायबर सेल प्रभारी सउनि अरविंद शर्मा, प्रधान आरक्षक मोहित चेलक, रामेश्वर माण्डले, भागवत सिंह, अनंत कोठारी, आरक्षक- रामेश्वर राम पटेल, रमेश चंद्रवंशी, डामन धीवर, बसंत यादव, प्रवीण वर्मा, राजेन्द्र जायसवाल, लोकेश सिंह, महिला आरक्षक अमरिका पटेल एवं अन्य स्टाफ की जांच कार्यवाही में विशेष भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button