छत्तीसगढ़

ब्लड कैंसर से जुझ रहे ’’ओम’’ को मिला जीवन दान  मुख्यमंत्री विशेश स्वास्थ्य योजना के तहत् होगा उपचार 

ब्लड कैंसर से जुझ रहे ’’ओम’’ को मिला जीवन दान
मुख्यमंत्री विशेश स्वास्थ्य योजना के तहत् होगा उपचार
नारायणपुर, 18 अप्रैल 2023 – सब जानते हैं कि कैंसर जैसी घातक बीमारियांें का उपचार बेहद खर्चीला होता है, इस लिहाज से यह किसी भी मध्यम वर्गीय परिवार के लिए कठिन आर्थिक चुनौती बन जाती है। इस क्रम में मुख्यालय के वार्ड क्रमांक 7 के निवासी श्री आसनो पटेल का 8 वर्शीय पुत्र ओम कुमार पटेल घातक ब्लड कैंसर की बीमारी की चपेट में था। निम्न मध्यम वर्गीय परिवार से आने वाले आसनो कुमार पटेल स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्त हैं, जबकि उसकी पत्नि ग्राम गढ़बेंगाल के छात्रावास मे रसोईया के पद पर हैं। ऐसे में अपने बच्चे के कैंसर से पीड़ित होने का पता चलना इस परिवार के लिए एक दूःस्वप्न से कम नही था। निम्न आय और परिवार की साधारण स्थिति सभी कुछ आसनो पटेल की विरूद्ध थी। ऐसी विकट परिस्थिति में आसनो द्वारा ईलाज कराने हेतु प्रशासन से आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु निवेदन किया गया था।
उपचार की प्रक्रिया के प्रारंभ में ब्लड कैंसर के ईलाज हेतु चिकित्सक के द्वारा अनुमानित राशि 2500000.00 रूपये (पच्चीस लाख रूपये मात्र) का प्राक्कलन प्रदाय किया गया, चुंकि श्री आसनो पटेल के पास प्राथमिकता क्रम का राशनकार्ड उपलब्ध है, परंतु कैंसर का ईलाज कराने हेतु पर्याप्त व्यय आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत किया जाना संभव नहीं था। इसके लिए पटेल ने बच्चे के उपचार के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से ईलाज कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया था। तत्पश्चात मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजनांतर्गत स्वीकृत पैकेज राशि से बालक ओम पटेल का उपचार बालको मेडिकल सेंटर रायपुर में किया जा रहा है। कुल मिलाकर मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना गंभीर बीमारियो जूझ रहे मरीजों एवं उनके परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है। विशेश तौर पर ऐसे परिवार जो इस खतरनाक बीमारी के उपचार के व्यय का वहन करने में असमर्थ हैं। ऐसे में आसनों पटेल और उनकी पत्नि ने अपने बच्चे के उपचार के लिए शासन द्वारा दी जा रही मदद का आभार जताया।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button