विविध

*बायपास सड़क के लिए अधिग्रहित की गई जमीन का 2 साल बाद भी नहीं मिला मुआवजा, कार्यालयों के चक्कर काट रहे प्रभावित किसान*

*(प्रभावित किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में अपर कलेक्टर अनिल बाजपाई को सौपा ज्ञापन)*

बेमेतरा:- बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम बैजी से चोरभट्टी तक निर्माणाधीन बायपास सड़क के लिए अधिग्रहित की गई जमीन के मुआवजे के लिए किसानों को कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, बावजूद मुआवजा देने को लेकर अधिकारी किसानों को संतोषजनक जवाब देने की स्थिति नहीं है। प्रभावित किसानों ने किसान नेता योगेश तिवारी के नेतृत्व में अपर कलेक्टर अनिल बाजपाई को ज्ञापन सौंप मुआवजा दिलाए जाने का आग्रह किया है। इस संबंध में किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए किसानों की जमीन का अधिग्रहण किए 2 साल से अधिक समय बीत चुका है बावजूद जमीन का मुआवजा देने को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसानों में खासी नाराजगी है। इस संबंध में प्रभावित किसानों से लगातार शिकायत मिल रही थी, इसलिए अपर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा प्रकरण में तुरंत कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

 

*रसूखदार लोगो को लाभ पहुचाने, सर्वे में गड़बड़ी*

 

किसान नेता योगेश तिवारी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के लिए सर्वे के दौरान सरकारी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद कुछ रसूखदार लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से निजी जमीनों के साथ कुछ किसानों का अधिग्रहण किया गया। ताकि सड़क रसूखदार लोगों की जमीनों के पास से होकर गुजरे। ऐसी स्थिति में रसूखदार लोगों की जमीन के भाव बढ़ने से उन्हें लाभ पहुंचेगा।

 

*तत्कालीन कलेक्टर ने मुआवजा प्रकरण को स्वीकृत करने से किया इंकार*

किसान नेता ने बताया कि तत्कालीन कलेक्टर ने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्मल सिंह को पत्र लिखकर फिर से सर्वे कर मुआवजा प्रकरण नए सिरे से प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, लेकिन लोक निर्माण विभाग की ओर से पूर्व में किए गए सर्वे को नियमानुसार किए जाने का जवाब प्रस्तुत करने के कारण तत्कालीन कलेक्टर ने मुआवजा प्रकरण को स्वीकृत करने इंकार कर दिया। ऐसी स्थिति में किसानों को जमीन अधिग्रहण के 2 साल बाद भी मुआवजा नहीं मिला है। ज्ञापन सौपने के दौरान मिथिलेश, गोपाल, राकेश, राम जी, मनोज बंजारे, तोरण साहू, भुनेश्वर साहू, मनोहर, सनत, लाखन बंजारे भागवत समेत अन्य प्रभावित किसान उपस्थित थे।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button