विविध
*■राखी में औद्योगिक पार्क का वर्चुअल लोकार्पण,जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों की रही मौजूदगी■*

*देवकर:-* साजा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत राखी-जोबा में कल छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क (रीपा) का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। जिसमें कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष दिनेश पटेल, पूर्व जनपद अध्यक्ष -ओमप्रकाश वर्मा, देवकर तहसीलदार-विनोद बंजारे, ग्राम पंचायत की सरपँच-ईश्वरी बाई चौबे, पूर्व सरपंच एवं सरपँच प्रतिनिधि-प्रकाश चौबे, डॉ. साहू, विमलेश द्विवेदी, उपसरपंच-सचिव एवं समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे। यह आयोजन ग्राम पंचायत भवन में आयोजित की गयी। जिसमे सभी अतिथियों का गग्रामवासियों की ओर स्वागत किया गया। ततपश्चात सभी के द्वारा सीएम भूपेश बघेल की वर्चुअल कार्यक्रम में उपस्थित रहकर कार्यक्रम का आनंद लिया गया।




