छत्तीसगढ़

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ 2024: सभी महिलाओं को मिलेगा प्रतिमाह 1 हजार रुपए, जानिए कौन सी महिलाएं होगी पात्र

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हुई। जिसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। उनमें से एक है महतारी वंदन योजना जो कि पीएम मोदी की गारंटी में से एक था। इस योजना में 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित महिलाओं के खाते में 12000 रुपए सलाना दिया जाएगा। विधवा महिलाओं को भी इसका लाभ मिलेगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य स्तर पर महिलाओं के जीवन में सुधार करने का एक प्रयास है, जो महिलाओं के लिए अवश्य फायदेमंद साबित होगा। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग महिलाए अपने स्वस्थ, निजी खर्च तथा लघु उद्योग के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। महिलाओं की वित्तीय स्थिति को सुधारने का यह प्रयास महिलाओं के लिए काफी लाभदायक साबित होगा। यह योजना मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार द्वारा लांच की गई लाडली बहना योजना की तर्ज पर शुरू की गई है।

जानिए कौन सी महिलाएं है महतारी वंदन योजना के लिए पात्र

महतारी वंदना योजना 2024 का लाभ उठाने के लिए आपको छत्तीसगढ़ की निवासी महिला होना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ सिर्फ छत्तीसगढ़ की विवाहित महिला ही उठा सकती है। लाभार्थी महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय ढाई लाख रुपयों से कम होनी चाहिए। महिलाओं की आयु 23 से 60 वर्ष के भीतर होनी चाहिए। इस योजना का लाभ विधवा तथा अनाथ और परित्यक्त महिला भी उठा सकती है।

चुनावी घोषणा पत्र का एक हिस्सा

यह योजना भारतीय जनता पार्टी (BJP) के चुनावी घोषणा पत्र का एक हिस्सा है। इस योजना के माध्यम से राज्य की विवाहित महिलाओं को सरकार द्वारा हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह सहायता राशि सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी। महिलाओं को इस योजना के माध्यम से हर साल 12,000 रुपए की वित्तीय सहायता राशि का लाभ दिया जाएगा।

द्वितीय अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपए का किया गया प्रावधान

सरकार द्वारा महिलाओं को इस योजना के माध्यम से आर्थिक सहायता दिए जाने हेतु द्वितीय अनुपूरक बजट में 1200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें आर्थिक संबल देने के लिए योजना का लाभ प्रदान किया जा सके। यह योजना राज्य की महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार करने में मदद करेगी।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button