छत्तीसगढ़

जिले के मजदूरों को तमिलनाडू में बंधक बनाये जाने की  सूचना के संबंध में वस्तुस्थिति 

जिले के मजदूरों को तमिलनाडू में बंधक बनाये जाने की
सूचना के संबंध में वस्तुस्थिति
नारायणपुर, 11 मार्च 2023 – विभिन्न समाचार चैनलों में नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र के 14 मजदूरों को तमिलनाडु में बंधक बनाये जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में वस्तुस्थिति यह है कि नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ विकासखंड से कोई भी मजदूर तमिलनाडु में बंधक नहीं है। जिले के श्रम अधिकारियों की टीम द्वारा नारायणपुर जिले से तमिलनाडु में काम करने गये मजदूरों एवं उनके मुंशी तथा कंपनी के मालिक से बातचीत की गयी। 14 मजदूरों में से 9 मजदूरों से बातचीत पश्चात उन्होंने बताया कि वे तमिलनाडु स्वेच्छा से गये हैं। उन्हें बंधक नहीं रखा गया है। इन मजदूरों में से कुछ ने बताया कि वे विगत 2 वर्शो से ज्यादा समय से तमिलनाडु में काम कर रहे है, और नियमित रूप से नारायणपुर आना-जाना करते हैं।
तमिलनाडु गये इनमें से कुछ मजदूरों ने बताया कि वे घर आना चाहते हैं, उन्होंने यह भी बताया कि उनमें से कुछ मजदूर 14 मार्च 2023 को तथा कुछ मजदूर 25 मार्च 2023 तक अपने घर नारायणपुर आयेंगे। इन मजदूरों ने श्रम विभाग के अधिकारियांे को बताया कि उन्हें किसी भी तरह से बंधक नहीं बनाया गया है तथा उन्हंे आने-जाने पर कोई रोक नहीं है। इस संबंध में कंपनी के मुंशी श्री दिनेश और कंपनी के मालिक श्री राजा ने बताया कि जो मजदूर घर जाना चाहते हैं, उन्हें तत्काल भेजा जायेगा।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button