देश-दुनिया

लौहपुरुष की जयंती पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचे PM मोदी, पु​ष्पांजलि अर्पित कर किया नमन

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय गुजरात दौरे का आज दूसरा दिन है. वह लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर केवड़िया में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचे हैं. यहां उन्होंने भारत के पहले गृह मंत्री सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और जल चढ़ाकर उनको नमन किया. प्रधानमंत्री इसके बाद केवड़िया परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय एकता दिवस परेड कार्यक्रम में शामिल हुए. वह सुबह 11 बजे से 12.30 बजे तक स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पर ही ‘आरंभ 2022’ कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से 4.30 बजे तक बनासकांठा के थारेड में रहेंगे. यहां वह विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button