छत्तीसगढ़

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिखेगा छत्तीसगढ़ राज्य के मल्लखम्ब खिलाड़ियों का दमखम

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में दिखेगा छत्तीसगढ़ राज्य के मल्लखम्ब खिलाड़ियों का दमखम
नारायणपुर, 06 फरवरी 2023 – देश का सर्वश्रेष्ट यूथ खेल का महाकुम्भ में शामिल होने जा रहे छत्तीसगढ़ के महिला एवं पुरूष 12 खिलाड़ियों का दल दिनांक 03-02-2023 को नर्मदा एक्सप्रेस से प्रस्थान कर उज्जैन पहुंच गए हैं। 5वां
खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 जिसका प्रतिनिधित्व मध्य भारत के राज्य मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में 6 से 11 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है, इसमंे छत्तीसगढ़ की मलखंभ खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। विदित हो कि गत वर्ष खेलो इंडिया 2021 पंचकूला में छत्तीसगढ़ की सरिता पोयाम ने व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इंडिया चौंपियन बनी थी एवं मोनू नेताम रजत पदक जीता था। इसके साथ ही बालक और बालिका टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कास्य पदक पर कब्जा जमाया था। उम्मीद है इस बार स्वर्ण पदक हासिल करेगी। उज्जैन जाने के पूर्व चयनित खिलाड़ियों को कड़ा प्रशिक्षण दिया गया है। बताते चलें कि इन चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी, रविन्द्र कुमार और बालिका वर्ग से सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर आदि खिलाड़ियो का चयन हुआ है। इस खेल का लाइव प्रसारण भ्वजैजंत क्पेदमल$, क्क् मध्यप्रदेश और क्क् ैचवतजे पर देख सकते है। छत्तीसगढ़ मलखंभ संघ के संरक्षक एवं भूतपूर्व बीडीए अध्यक्ष श्री अनिल टाह तथा उपाध्यक्ष राजा सरकार, कोषाध्यक्ष अनिल सिंह ने बिलासपुर स्टेशन से विदा करते हुए शुभकामनाएं दीं है।

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button