विविध

*ठेकेदार की लापरवाही सड़क निर्माण के बाद साइड सोल्डर में मिट्टी डालना भूले, नाली निर्माण में बिना मापदंड व सुरक्षा की ताक पर दरकिनार*

बेरला:- ब्लॉक बेरला से लगभग 3 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत सोंढ़ में सड़क व नाली निर्माण खतरों को आमंत्रित कर रहा है। बता दें कि सोंढ़ से बेरला सड़क मार्ग को जोड़ कर सी.सी. व डामरीकरण सड़क निर्माण किया गया है। जिसमें ग्राम सोंढ़ में नाली निर्माण कार्य जारी है। सड़क व नाली निर्माण में धांधली को लेकर लोगो में प्रत्यक्षदर्शियों में सवालियां खड़ा हो रहा है। वही आवागमन करने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत बना हुआ है। नाली निर्माण कार्य में ठेकेदार की लपरवाही के कारण खतरे को आमंत्रित कर रहा हैं। सड़क किनारे नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है पर सुरक्षा रिबन नहीं लगाया गया है। सड़क के बीच में मटेरियल को इर्द-गिर्द फैले होने से लोगों को जनहानि की बड़ी संभावना लगा रहता है। दिन की बात अलग है लेकिन रात्रि के दौरान चलने वाले आम जन इस सड़क से अनजान और बेखबर है जिनके लिए भय और भयंकर लगना जाहिर सी बात है।

 

*सड़क किनारे साइड सोल्डर को खुले में छोड़ खानापूर्ति का काम कर लापरवाही को दे रहा अंजाम*

सोंढ़ में सी.सी. सड़क निर्माण किया गया लेकिन साइड सोल्डर में मिट्टी डालना भूल गए। वही सड़क की किनारे दर्जनों जगहों पर बड़े-बड़े गढ़े होने से लोगो को दुर्घटनाओं का भय लगा रहता है। इसके बावजूद ठेकेदार की लापरवाही के चलते कोई प्रयास नही किया गया। पशुओं के लिए भी खतरा बना रहता है। सड़क निर्माण में गड्ढो को खुले में छोड़ दिया गया है। वही नियमों को लांग दरकिनार किया गया है।

 

*बिना इंजीनियर के नाली निर्माण को धड़ल्ले से बिना मापदंड के लापरवाही पूर्वक कार्य जारी*

बता दें कि नाली निर्माण व सड़क कार्य मजदूरों के भरोसे की जा रही है। नाली निर्माण प्रगति पूर्वक चल रहा है। लेकिन इस ओर जिम्मेदार अधिकारी व इंजीनियर के अनुपस्थिति होने के बाद भी बिना मापदंड के कार्य जोरो पर है। वही जिम्मेदार अधिकारी खानापूर्ति के नाम पर जांच की जा रही है। जिसके चलते झोलाछाप ठेकेदार के हौसला बुलन्द होते नजर आ रहे है। ऐसे ठेकेदार सड़क व नाली निर्माण में भ्रष्टाचार व खानापूर्ति करने के चलते जिम्मेदार अधिकारियों की कमजोरी व आलसी होने की वजह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।

*निर्माण कार्य प्रगति होने पर बिना प्रगति चिन्ह बोर्ड व बेरिकेड सुरक्षा रिबन को दरकिनार कर धड़ल्ले से कार्य जारी*

सोंढ़ से बेरला मुख्यालय सड़क मार्ग को जोड़ने वाले सड़क किनारे नाली निर्माण किया जा रहा है। बेरला विकासखण्ड, तहसील, अनुविभागीय कार्यालय, थाना, परियोजना, खण्ड चिकित्सालय आदि मुख्यालय में जाने के लिए प्रतिदिन लोगों का आना जाना लगा रहता है। वही सोंढ़ में नाली निर्माण कार्य प्रगति होने के बाद कोई सुरक्षा सन्देश को लेकर प्रवति चिन्ह, लाल रिबन, बेरिकेड आदि कार्य प्रगति चिन्ह को दरकिनार किया गया है। नाली निर्माण कार्य में संवेदक द्वारा सुरक्षा के मानकों का ख्याल नहीं रखा जा रहा है। जिससे हमेशा खतरे की आशंका बनी है। सुरक्षा रिबन नहीं लगाने से पालतू पशु गौ माता की वही शव पड़े होने के बाद भी कोई ध्यान नही दिया जा रहा है। विभाग की लापरवाही के कारण बिना लेबलिग किए नाली निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिससे नाली निर्माण कार्य के बाद पानी निकलने मे काफी परेशानी होने की संभावना बनी रहेगी। नाली निर्माण कार्य सड़क किनारे की जा रही है और बिना सेफ्टी रिबन नहीं लगाया गया है।

 

*इंजीनियर की नया डिजाइनिंग में पुलिया निर्माण, एक पुलिया में तीन रूटों में बहता पानी*

गौरतलब है कि ग्राम सोंढ़ से बेरला की ओर जाने वाले नव निर्माण सड़क मार्ग में प्रथम पुलिया में इंजीनियर द्वारा नया डिजाइनिंग में पुलिया निर्माण किया गया है। जिसमें तीन तरीकों से पानी की बहाव की जा रहा है। वही इंजीनियर की लापरवाही को देखा जाए तो पुलिया में बड़े गड्ढे को खुले में छोड़ दिया गया है जिन्हें बन्द करना भूल गया है। वही प्रतिदिन और रात्रि लोगो का आवाजाही लगा रहा है। जो गढ़े बड़ी दुर्घटनाओं को अंजाम दे सकते है। वही ठेकेदार और इंजीनियर की लापरवाही के चलते एक खुशहाल परिवार की जीवन अस्त व्यस्त हो जाएंगे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button