*प्रभारी मंत्री टीएस सिंह देव द्वारा निर्माण कार्यों के लिए 11 लाख रु मंजूर*

बेमेतरा:- जिले के विधानसभा क्षेत्र साजा में विकास कार्यों के लिए 11 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रभारी मंत्री टीएस सिंहदेव के अनुमोदन पर कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत उक्त स्वीकृति दी है। जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा साजा के ग्राम खाती के बाजार चौक में मंच निर्माण हेतु 3 लाख रु., ग्राम पंचायत लूक में शीतला मंदिर के पास कक्ष निर्माण हेतु 5 लाख रुपये एवं ग्राम पंचायत कोपेडबरी के बूढ़ादेव मंदिर के पास आहता निर्माण एवं चबूतरा निर्माण हेतु 3 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके लिए क्रियान्वयन एजेंसी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत साजा को बनाया गया है। कलेक्टर ने विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र विकास योजनांतर्गत निस्पादिक कार्य के बारे मे स्थानीय जनता को अवगत कराने के लिए विधायक के नाम सहित विधायक निधि विकास योजनांतर्गत कार्य लिखित सूचनापट कांक्रीट बोर्ड एवं सुस्पष्ट रुप से कार्य स्थल पर लागाने के निर्देश दिए हैं।




