छत्तीसगढ़

देश की रक्षा के लिए शहीद हुए थे उनकी याद में सिक्ख समाज द्वरा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन A huge blood donation camp was organized by the Sikh community in the memory of those who were martyred for the protection of the country.

सांकरा मैं शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर संपन्न श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साकरा के द्वारा रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया

सांकरा मैं शहादत को समर्पित रक्तदान शिविर संपन्न श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा साकरा के द्वारा रक्तदान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया ।

सांकरा ,जोंक ,विदित हो सिक्ख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहिबजादे जो धर्म एवं देश की रक्षा के लिए शहीद हुए थे उनकी याद में सिक्ख समाज द्वरा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन इस वर्ष 22 दिसंबर से 31 दिसंबर तक किया जा रहा है उक्त शिविर को सफल बनाने के लिए सांकरा सिक्ख समाज के चरणजीत सिंह छाबड़ा सतपाल सिंह छाबड़ा दिलबाग सिंह छाबड़ा कंवलजीत सिंह छाबड़ा तरनजीत सिंह सिमरन सिंह ऋषभ छाबड़ा राहुल छाबड़ा द्वारा युवाओं को रक्तदान हेतु प्रेरित करने के लिए पिछले 15 दिनों से लगातार सामाजिक जनों एवं ग्रामीण क्षेत्रों मैं लगातार प्रचार प्रसार करते रहे जिसका प्रतिसाद देखने को मिला। सिक्ख समाज के अलावा मुस्लिम जमात कौलता समाज ब्राह्मण समाज आदिवासी समाज यादव समाज व्यापारी बंधुओं अग्रवाल समाज अघरिया समाज सहित पत्रकार साथियों ने भी उक्त रक्तदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।। शहादत को नमन समर्पित रक्तदान शिविर में इरफान खत्री फैज खत्री अदनान खत्री अनीश खान विनोद सांवरिया अजय सांवरिया विवेक अग्रवाल अभय दुबे विनय दुबे डॉक्टर सुशील प्रधान नित्यानंद प्रधान प्रिंस प्रधान देवेंद्र नायक गुण सागर नायक अविनाश साहू निर्मल साहू शहीत सूखीपाली सरपंच सुधीर प्रधान अनिल चौधरी ओम पटेल आलोक कानूनगो सत्यवान साहू पुरुषोत्तम घृतलहरे संतोष ठाकुर ए्ंव पत्रकार संघ से मनोज मिश्रा ने भी रक्त दान कर समाज एवं मानवता के प्रति अपना कर्तव्य निभाया।। रक्तदान शिविर में पिथौरा जनपद सदस्य गुरमीत कौर साकरा ब्राह्मण समाज से दीप्ति दुबे निधि दुबे सहित 118 लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए रक्तदान किया इसके लिए महासमुंद जिला सहित सरायपाली बसना पिथौरा झलप सहित साकरा के सिख समाज के बंधुओं ने बधाई प्रेषित की है। सिक्ख समाज साकरा द्वारा सभी रक्तदान शिविर में उपस्थित बंधुओं के लिए ग्राम पंचायत परिसर में अल्पाहार सहित चाय पानी एवं दोपहर के भोजन की व्यवस्था व्यवस्थित तरीके से की गई थी।। शिविर में रायपुर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चिकित्सालय के स्टेट ऑफ द आर्ट मॉडल ब्लड बैंक की ओर से मेडिकल ऑफिसर डॉ रश्मि नायक मेडिकल ऑफिसर डॉ स्वाति शर्मा कैंप प्रभारी मेकाहारा से शब्बीर खान जी काउंसलर सन्मुख रावज सहित राकेश शर्मा राजेश बंजारे शैलेश माझी डी सुनीता रा एवं परम चक्रधारी का विशेष सहयोग रहा। 

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button