*सहसपुर स्कूल में पालक शिक्षक मेगा बैठक *

सहसपुर:- शासन के आदेशानुसार दूसरा पालक शिक्षक मेगा बैठक स्कूल स्तरीय आयोजन किया गया। जिसमें त्रैमासिक परीक्षा परिणाम, आधार कार्ड बनाने हेतु पालकों की सहमति ,बच्चों की नियमित उपस्थिति एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु पालक एवं शिक्षक की भूमिका पर अभिभावकों से गंभीर चर्चा हुई। सर्वप्रथम सभी पालकों ने अपने बच्चों के त्रैमासिक परीक्षा के पेपर को देखा । जिसमें हिंदी ,अंग्रेजी, गणित, संस्कृत ,विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं अन्य गतिविधियों का प्रदर्शन बच्चों द्वारा किया गया है जिसको देखकर पालक बहुत खुश हुए एवं सराहनीय कार्य बताया। शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला सहसपुर के संयुक्त तत्वाधान में मेगा पालक शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षक सुरेश सिंह राजपूत, श्रीमती नीतू देवांगन, निर्मला चंद्रवंशी ,किशोर नेताम, सूर्याकांत पाटिल, शैलेंद्र कुमार, राकेश एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।




