*कोहड़िया में प्रस्तावित उद्योग मैसर्स व्रजेश स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड की पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु ग्राम कोहड़िया में 21 अगस्त को होगा जन सुनवाई का आयोजन*

बेरला/भिंभौरी:- भिंभौरी तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहड़िया में प्रस्तावित उद्योग मैसर्स व्रजेश स्टील्स प्राइवेट लिमिटेड जिसके अंतर्गत एक ग्रीनफील्ड स्टील प्लांट परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव है। जिसमें डीआरआई किल्स (स्पंज आयरन 4,29,000 टीपीए), एलआरएफ और सीसीएम के साथ इंडक्शन फर्नेस (हॉट बिलेट्स/एमएस बिलेट्स/इनगोट्स 4,15,800 टीपीए), रोलिंग मिल्स (टीएमटी बार्स /स्ट्रक्चरल स्टील/वायर रॉड/स्ट्रिप) (हॉट बिलेट्स के साथ 85% हॉट चार्जिंग और शेष 15% ईंधन के रूप में प्रोड्यूसर गैसीफायर के साथ आरएचएफ के माध्यम से)- 2,64,000 टीपीए), रीहीटिंग फर्नेस के लिए गैसीफायर (1 x 5000 एनएम 3/घंटा), फेरो अलॉय यूनिट 3 x 9 एमवीए (FeSi – 21,000 टीपीए /FeMn – 60,000 टीपीए /SiMn – 42,000 टीपीए / FeCr – 45,000 टीपीए / पिग आयरन 72,000 टीपीए), ब्रिक्वेटिंग प्लांट (200 किग्रा/घंटा), डब्ल्यूएचआरबी आधारित पावर प्लांट 1 x 18 मेगावाट और 2 x 10 मेगावाट, एफबीसी आधारित पावर प्लांट 1 x 18 मेगावाट और ईंट निर्माण इकाई (45,000 ईंटें प्रति दिन) आदि निर्माण परियोजना शामिल है। प्रस्तावित परियोजना के लिए पहचानी गई कुल भूमि 24.25 हेक्टेयर (59.922 एकड़) है, जिसमें से 14.36 हेक्टेयर भूमि कंपनी के नाम पर पंजीकृत है, 8.35 हेक्टेयर भूमि अमित अग्रवाल (व्रजेश स्टील प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक) के नाम पर पंजीकृत है, 0.13 हेक्टेयर भूमि ईशान्या अग्रवाल (व्रजेश स्टील प्राइवेट लिमिटेड में निदेशक अमित अग्रवाल की बेटी) के नाम पर पंजीकृत है और शेष 1.41 हेक्टेयर के लिए समझौता किया गया है। प्रस्तावित परियोजना की अनुमानित लागत 768 करोड़ रुपये है। जिसकी पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु डॉ. अनिल वाजपेयी अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी जिला बेमेतरा की अध्यक्षता में 21 अगस्त 2025 को जनसुनवाई का आयोजन ग्राम कोहड़िया
में प्रातः 11 बजे से शासकीय भूमि खसरा नम्बर 851 एवं 852 का भाग के उत्तर में शासकीय भूमि, दक्षिण में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 851 एवं 852 का भाग के बाद कोहड़िया से गुधेली मार्ग, पूर्व में शासकीय भूमि खसरा नम्बर 852 पश्चिम से शासकीय भूमि 851 एवं 852 का भाग के बाद खंघारपाट से कोहड़िया मार्ग में आयोजित किया जाएगा।




