विविध

*बेरला व भिंभौरी तहसील क्षेत्र के राजस्व संबंधी मामलों के निराकरण शिविर का आयोजन आज*

 

 

बेरला:- छत्तीसगढ़ शासन राजस्व विभाग द्वारा राज्य के प्रत्येक राजस्व निरीक्षक मंडलों, तहसीलों एवं जिलों में राजस्व संबंधी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं लोगों की समस्याओं का समाधान करने हेतु राजस्व शिविर आयोजित किए जाने का निर्देश प्राप्त हुआ है। उक्त निर्देशानुसार दिनांक 3 फरवरी 2024 को राज्य के पूरे राजस्व निरीक्षक मंडलों, 10 फरवरी 2024 को राज्य के पूरे तहसीलों तथा 17 फरवरी 2024 को राज्य के पूरे जिलों में राजस्व शिविर का आयोजन किया जाना है। इसी परिपेक्ष में दिनांक 3 फरवरी 2024 को बेरला तहसील के सभी राजस्व निरीक्षक मंडलों बेरला, सरदा, आनंदगांव एवं कोदवा तथा भिंभौरी तहसील के राजस्व निरीक्षक मंडल भिंभौरी एवं गोड़गिरी में जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन होना है, जिसमें अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के साथ-साथ तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं हल्का पटवारी उपस्थित रहेंगे। उक्त शिविर में राजस्व संबंधित मामलों जैसे नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन एवं ऋण पुस्तिका से संबंधित आवेदन लिए जाएंगे एवं उससे संबंधित समस्याओं का नियमानुसार निराकरण किया जाएगा। जनसाधारण को सादर सूचनार्थ। जन समस्या निवारण शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button