विविध

*चंदनू में हुआ अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन*

बेमेतरा:- आम नागरिकों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के उद्देश्य से आज अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम चंदनू में अनुविभाग स्तरीय जनचौपाल शिविर का आयोजन 18 नवम्बर 2022 किया गया। जिसमें मांग, शिकायतों एवं समस्याओं से संबंधित कुल 95 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 89 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में राजस्व विभाग द्वारा किसानों को किसान किताब (ऋण पुस्तिका) का वितरण किया गया। आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र तैयार कर मौके पर ही वितरण किया गया। शिविर में समाज कल्याण, उद्यानिकी, खाद्य, स्वास्थ्य, शिक्षा, पशुपालन विभाग, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, महिला बाल विकास, विद्युत, श्रम, पशुपालन विभाग, क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने विभाग द्वारा संचालित शासन की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत लीना मण्डावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बेमेतरा सुरुचि सिंह, तहसीलदार आशुतोष गुप्ता सहित विकासखण्ड एवं अनुविभाग स्तर के अधिकारी उपस्थित थे। आगामी शिविर का आयोजन 23 नवम्बर को अनुविभाग बेमेतरा के ग्राम बावामोहतरा, साजा के ग्राम देवकर, बेरला के ग्राम सरदा एवं नवागढ़ के ग्राम भदराली में किया जायेगा।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button