अपराध/गुनाहबेमेतरा

*■नांदघाट थाना क्षेत्र में शराब पीने-पिलाने को लेकर विवाद, परिचित पर कुल्हाड़ी से प्राणघातक हमला कर उतारा मौत के घाट, जांच में लगी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार■*

*बेमेतरा/नांदघाट:-* विगत 05 अक्टूबर को ज़िले के थाना नांदघाट पुलिस को सुबह करीबन 07 बजे फोन से सूचना मिला कि ग्राम खपरी के सनत चौहान गांव के धरसा तालाब के किनारे रोड पर मृत हालत में पडा हुआ है कि सूचना पर तत्काल घटना स्थल पहूंचकर देखा तो लोगो की भीड लगी हुई थी मृतक सनत चौहान के शव को देखा तो उसके गला सिर हाथ में गंभीर चोंट आकर खून निकला हुआ था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा धारदार वस्तु से प्राण घातक हमला कर हत्या कर देना प्रतीत होना कि धारा 302 भादवि का अपराध का घटित करना पाये जाने से प्रार्थी नंदकुमार चौहान पिता पंचमसिंह चौहान उम्र 45 साल साकिन ब्राम्हण खपरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 302 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया।इस प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी उत्तम गुलेरी उम्र 32 साल साकिन ब्राम्हण खपरी को पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। प्रकरण में मृतक और आरोपी एक ही गांव का रहने वाला है पूर्व परिचित होने से घटना दिनांक को मृतक एवं आरोपी एक साथ बैठकर शराब सेवन कर रहे थे उसी दौरान मृतक और आरोपी और शराब पीलाने की बात को लेकर बहस एवं झगडा करने लगा, बहस के दौरान आरोपी गुस्से में आकर अपने घर से टंगिया लाकर मृतक सनत चौहान के सिर और गला में तीन-चार बार वार कर प्राणघातक चोट पहुचाकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा पेश करने पर घटना में प्रयुक्त एक टंगिया को जप्त किया गया। वही आरोपी उत्तम गुलेरी पिता दसरू दास गुलेरी उम्र 32 साल साकिन ब्राम्हण खपरी थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को 07 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार कर आज 08 अक्टूबर को न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक प्रेम प्रकाश अवधिया, सउनि शंकर लाल सोनवानी, प्रधान आरक्षक रामेश्वर मांडले, लोकेश सिंह, योगेश यादव, आरक्षक विनोद पात्रे, इंद्रजीत पांडेय, राजेन्द्र जायसवाल, राजेश ध्रुव, प्रताप यादव सहित थाना के अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button