छत्तीसगढ़

बाइक संवार युवक आपस में भिड़े जिससे दर्दनाक मौत

कवर्धा.  तेज रफ्तार वाहनों का कहर जारी है. बिती रात फिर दो बाइक की आपस में टक्कर, तीन युवक की मौत हो गई. दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और हेलमेट नहीं पहनने का कारण है. तीनों युवक के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिससे खून अधिक बह गया. इसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई

यह घटना कवर्धा सीटी कोतवाली क्षेत्र के लोहारा रोड स्थित सुमित बजार के पास की है. रात्रि लगभग 12 बजे तेज रफ्तार दो बाइक की भिड़ंत हो गई. पुलिस के मुताबिक मृतक पुनीत साहू निवासी खैरबना कला अकेला बाइक से लोहारा की ओर जा रहा था और सामने से अजय यादव और तरुण यादव निवासी खैरागढ़ आ रहे थे. दोनों की बाइक तेज रफ्तार थी और सुमित बजार के सामने टक्कर हो गई

Sunil Namdeo

Related Articles

Back to top button