विविध

*दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का शुभारंभ, बिहान दीदियों की सफलता गूंजेगी पूरे प्रदेश में*

 

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन–बिहान के अंतर्गत किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों और सफलता की कहानियों को साझा करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय रेडियो कार्यक्रम “दीदी के गोठ” का शुभारंभ किया जा रहा है। इस विशेष श्रृंखला का पहला प्रसारण 31 अगस्त 2025 को दोपहर 12:15 बजे आकाशवाणी के सभी केंद्रों से होगा। कार्यक्रम के पहले प्रसारण में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तथा उप मुख्यमंत्री सह विभागीय मंत्री विजय शर्मा प्रदेशभर की बिहान दीदियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं अपनी प्रेरणादायी सफलता की कहानियां साझा करेंगी, जो अन्य समूहों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होंगी। दीदी के गोठ के माध्यम से बिहान से जुड़ी महिलाओं के कार्यों, उनकी उपलब्धियों तथा आजीविका संवर्धन के लिए किए जा रहे नवाचारों की जानकारी प्रदेशभर में पहुंचाई जाएगी। यह पहल न केवल स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में और अधिक सशक्त बनाने का माध्यम भी बनेगी। जिले में भी यह कार्यक्रम सभी संकुलों में प्रसारित होगा, जहां समूह की महिलाएं एकत्र होकर इस प्रसारण को सुनेंगी और प्रेरणा प्राप्त करेंगी |

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button