*बेरला बायपास मार्ग स्वागत करने वाले बोर्ड दुर्घटनाओं को दे रहे आमंत्रण*

बेरला:- बेरला मुख्यालय के लिमाही चौंक पर निर्माण बेरला बायपास मार्ग में स्वागत करने वाली बोर्ड दुर्घटनाओं को आमंत्रण दे रहे है। लिहाजा बेरला ब्लॉक के लिमाही चौंक चार दिशाओं में अलग-अलग मार्ग जैसे रायपुर, अहिवारा, बायपास रोड बेमेतरा व बेरला-बेमेतरा सड़क मार्ग को संबोधित करता है। वही लिमाही चौंक पर निर्माण प्रवेश स्वागत बोर्ड छ.ग. शासन लोक निर्माण विभाग संभाग बेमेतरा में साजा 33, कोदवा 25, बेरला 3, कवर्धा 83, बेमेतरा 33, सिमगा 4 मार्गों की नाम व दिशाओं की दूरी को संबोधित किया गया है। जो लाखों रुपये से निर्माण होने के बाद भी टीन उखने लगे है। जो कभी भी किसी वक्त गिर सकते है। इससे दुर्घटना होने की बड़ी संभावना है। जिस पर लोक निर्माण विभाग द्वारा तनिक जानकारी नहीं होना लापरवाही को दर्शा रहे है। वही दुर्घटनाओं का इंतजार कर रहे है। आपको बता दें कि वर्तमान में वर्षा ऋतु बारिश के दिन लग चुके है। वही कभी भी तेज आंधी तूफान व बिजली की गड़गड़ाहट की हमेशा स्थिति बन रहता है। तेज हवाओं व आंधी तूफान के चलते यह टिन कभी भी गिर सकते है। जिससे आम जन हानि होने की बड़ी संभावना होने की आशंका जताई जा रही है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग संभाग बेमेतरा एसडीओ भावेश कुमार सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी आपके माध्यम से मिल रहा है। जिन्हें सोमवार को मरम्मत की जाएगी।




