विविध

*संभागायुक्त दुर्ग द्वारा बेमेतरा के कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण*

बेमेतरा:- जिले के कार्यालयों में में आज 24 नवम्बर 2022 उस समय हड़कंप मच गया जब संभागायुक्त महादेव कावरे द्वारा 10.30 बजे बेमेतरा के पंजीयन कार्यालय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय एवं जनपद पंचायत कार्यालय के आकस्मिक निरीक्षण में पहुंचे। निरीक्षण के दौरान 21 कर्मचारी समय पर उपस्थित नहीं होने की बात आई। जिस पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कावरे ने संबंधितों को कारण बताओ नोटिस जारी किया। जिम्मेदार अधिकारी वाणी पवार, उप पंजीयक बेमेतरा एवं अरुण खरे विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को अधीनस्थों पर नियंत्रण नहीं रखने के कारण विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। उप पंजीयक कार्यालय में लोक सेवा ग्यारंटी रजिस्टर संधारित नहीं करने के कारण रिकॉर्ड कीपर के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button