विविध

*देवकर पुलिस चौकी के ग्राम परपोड़ा हाईस्कूल में बेमेतरा पुलिस का “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान: छात्रों और ग्रामीणों को किया जागरूक*

 

बेमेतरा, 22 जुलाई 2025: बेमेतरा पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देश पर, बेमेतरा पुलिस द्वारा “हमर पुलिस हमर गांव” अभियान के तहत आज ग्राम परपोड़ा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को विभिन्न अपराधों, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।

अभियान के अंतर्गत, देवकर पुलिस चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक उदल राम टांडेकर और उनकी टीम ने “अभिव्यक्ति” महिला सुरक्षा ऐप की जानकारी दी। छात्रों को गुड टच-बैड टच, सेल्फ डिफेंस, बाल श्रम और भिक्षावृत्ति जैसे मुद्दों पर जागरूक किया गया और उन्हें चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1800-123-6010 पर जानकारी देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
पुलिस ने साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों, लैंगिक शोषण से बचाव, और मोबाइल से संबंधित अपराधों की रोकथाम पर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

उपस्थित लोगों से किसी भी घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई।

यातायात नियमों के पालन पर भी जोर दिया गया, जिसमें हेलमेट पहनने की आवश्यकता, वाहन के पंजीकरण, बीमा और ड्राइविंग लाइसेंस की अनिवार्यता शामिल थी। साथ ही, भारतीय न्याय संहिता 2023, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 और भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 जैसे नवीन कानूनों के बारे में भी बताया गया।
नशा मुक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया और उन्हें नशा न करने का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर साल विकास समिति के अध्यक्ष श्री साहू, शिक्षक-शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button