विविध

*शीत लहर पाला के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने जनता से की अपील*

 

बेमेतरा:- कलेक्टर पी.एस.एल्मा के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने जिले के आम जनता से अपील की है कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकारण एवं भारत मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा अलर्ट जारी किया गया है कि, मॉह दिसम्बर से जनवरी के बीच ठंड की व्यापकता और तीक्ष्णता शीतलहर का रूप ले लेती है। इस वर्ष भी दिसम्बर मॉह से ठंड प्रारंभ हो गई है। नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रो में निःसहाय, आवासहीन, गरीब, बृद्ध एवं स्कूल जाने वाले विद्यार्थी इत्यादि के ठंड से प्रभावित होने की संभावाना है जिस संबंध मे बचाव हेतू क्या करे या क्या ना करे का दिशा-निर्देश जारी किया गया है जिसमे जितना संभव हो घर के अंदर रहे अति आवश्यक कार्य हाने पर ही घर से बाहर जावे। मौसम संबंधित समाचार व आपातकाल के संबंध में जारी समाचारों को ध्यान से सुने व पढ़े। वृद्ध एवं बच्चो को ध्यान रखे तथा उन्हें अकेला ना छोड़ें। यह भी सुनिश्चित करे, कि पावरसप्लाई आपातकाल में भी रहे। ऐसे आवास का उपयोग करे जहाँ तापमान सही रहता हो, आवश्यकतानुसार गर्म पानी पीते रहे। बिजली का प्रवाह अवरूद्ध होने की स्थिति में फ्रीज़ में खाने के सामान को 48 घंटे से ज्यादा न रखे। शीतलहर से बचाव हेतू टोपी या मफलर का उपयोग किया जा सकता है तथा सिर व कान ढक कर रहे। यदि कैरोसिन या कोल के हिटर का उपयोग करते हो तो गैस व धुए निकलने के लिए रोशनदान की व्यवस्था रखे। स्वास्थ्यवर्धक भोजन, गर्म व ताजा भोजन का ही सेवन करे।

यदि सर्दी से संबंधित कोई प्रभाव शरीर पर दिखाई दे- जैसे नाक, कान, पैर-हाथ की उंगलिया आदि लाल होतो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करे। असामान्य तापमान की स्थिति, अत्यधिक कांपना, सुस्ती, कमजोरी, सांस लेने में आदि में परेशानी हो तो तत्काल अपने नजदीकी शासकीय स्वास्थ्य संस्थान में संपर्क करे।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button