कबीरधाम विशेष

Kawardha बाॅल बैडमिंटन” में पांच संभाग के खिलाड़ी कर रहे दो-दो हाथ

“बाॅल बैडमिंटन” में पांच संभाग के खिलाड़ी कर रहे दो-दो हाथ
कवर्धा 

सहायक क्रीडा अधिकारी-कबीरधाम व जनरल मैनेजर दुर्ग संभाग एच.डी.कुरैशी बता रहे थे -27 से 30 ग्राम वजनी व 5 से 5.5 से.मी. व्यास की पीले रंग की ऊन की बनी गेंद तथा रैकेट से “बाॅल बैडमिंटन” खेल ; खेला जाता है ,इसमें खिलाड़ी को त्वरित सजगता,अच्छा निर्णय,चपलता,व किसी भी तरह से कलाई से गेंद को नियंत्रित करने का कौशल का ज्ञान होना आवश्यक है,या यूं कहें कि-बाॅल बैडमिंटन,तेजतर्रार एवं भारत का लोकप्रिय खेल है।” …………….. 22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता-2022 के अंतर्गत “बाल बैडमिंटन ” बालक-बालिका ;14 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग की प्रतिस्पर्धा में खिलाडी कडी टक्कर देते हुए,प्वाइंट्स जुटाकर,बढत बनायें हुए हैं ,इस खेल के संयोजक अनिल केशरवानी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी-कवर्धा हैं। मैच के सह-संयोजक खेल शिक्षक अविनाश चौहान से मिली जानकारी अनुसार “बाल -14 वर्ष,बालक वर्ग” में बस्तर संभाग ने दुर्ग संभाग को,रायपुर संभाग ने बिलासपुर संभाग को ,दुर्ग संभाग ने बिलासपुर संभाग को ,बस्तर संभाग ने रायपुर संभाग को परास्त कर दिया। उसी तरह,”बाॅल बैडमिंटन-14 वर्ष,बालिका वर्ग ” में बिलासपुर और रायपुर में बिलासपुर संभाग; बस्तर और रायपुर में बस्तर संभाग,रायपुर और दुर्ग में दुर्ग संभाग एवं बिलासपुर और दुर्ग में दुर्ग संभाग विजेता रहा है। ठीक वैसे ही “बाल बैडमिंटन-बालक 19 वर्ष” आयु वर्ग में बस्तर और दुर्ग ,बिलासपुर और रायपुर,रायपुर और दुर्ग ,बिलासपुर और दुर्ग के खिलाडियों की भिडंत हुई ,जिसमें क्रमशः दुर्ग संभाग,बिलासपुर संभाग,दुर्ग संभाग,दुर्ग संभाग की टीम विजयी हुई।वैसे ही ,”बाॅल बैडमिंटन-बालिका 19 वर्ष” आयु वर्ग में बस्तर और दुर्ग में-दुर्ग ने,बिलासपुर और दुर्ग में-दुर्ग ने ,बिलासपुर और सरगुजा में- सरगुजा ने,बस्तर और रायपुर में- बस्तर ने विजेता बनकर अपने संभाग का परचम लहराया है ।22 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता के संगठन सचिव व जिला शिक्षा अधिकारी-कबीरधाम महेन्द्र कुमार गुप्ता ने सभी संभागों के खिलाडियों के अच्छे खेल कौशल,उनकी प्रतिभा को सराहा है । “बाॅल बैडमिंटन ” खेल की प्रतियोगिता में मैच रैफरी रामू ठाकुर-कवर्धा से,सूरज नायक-बिलासपुर से,गोपाल साहू धमतरी से ,जय किशन -अंबानी चौकी से ,सेवकदास-रायपुर सेव ,रमेश सिंह बस्तर से व्यायाम शिक्षक अपने पैनी नजर ,और प्रखरता से श्रेष्ठ निर्णय दे रहे हैं ।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button