मुख्यमंत्री की घोषणा पूरी : जिले में पांच नए स्वामी आत्मानंद स्कूल खुले, बच्चों और पालकों में खुशी

कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे ने मुख्यमंत्री के भेंट-मुलाकात के दौरान किए गए घोषणाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप अनुरूप जिले में शिक्षा के क्षेत्र में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय पांच नए विद्यालय खोलने की घोषणा पूरी हो गई है। इन विद्यालय में तीन अग्रेजी एवं तथा दो ग्राम पंचायतों में हिन्दी के उत्कृष्ट विद्यालय खुल गए है। जिले मे पांच नए विद्यालय खुलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों और पालकों के बड़ी राहत मिली है। ग्राम चिल्फी,पोड़ी और नगर पंचायत पिपरिया में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के अंग्रेजी और हिन्दी माध्यम के दो पालियों के लिए स्कूल खोलने की स्वीकृति मिल गई है। इन स्कूलों में अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम से भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा पहली से बारहवी और हिन्दी माध्यम से कक्षा नौवमी से बारहवीं हायरसेंकेन्डरी उत्कृष्ट विद्यालय खोला जाएगा। अंग्रेजी माध्यम स्कूल के लिए शिक्षकों सहित अन्य स्टॉप की भर्ती की प्रक्रिया शुरू कर ली गई है। इस सत्र से नियमित कक्षाएं लगेंगी। इसी प्रकार जिले के वनांचल क्षेत्र कोदवागोदान और रेंगाखार में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय से हिन्दी माध्यम की स्कूल में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इन ग्रामों में कक्षा 6वीं से 12 मीडिल एवं हायर सकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। बैठक में बताया गया कि जिले में सिचाई सुविधाओं के विस्तार और किसानों को सिचाई की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री घोषणा के अनुरूप जिले में घटोला जलाशय के लिए 12 करोड़ रूपए और क्रांंति जलाशय, नहरों के विस्तारीकरण सहित नहरों के रिमॉडलिंग, लाईनिंग और नवीन नहर विस्तारीकरण के लिए राज्य शासन से 43 करोड़ 81 लाख 24 हजार रूपए की मंजूरी मिली है।




