देश-दुनिया

साइक्लोन मोंथा से सहमे लोग, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके करवाए जा रहे खाली

चक्रवात मोंथा के कारण पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। चक्रवात मोंथा के कारण मंगलवार से शुक्रवार तक पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने एक विशेष बुलेटिन में कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्थित मौसम प्रणाली के एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और मंगलवार रात को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के पास पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को गुरुवार तक पश्चिम बंगाल तट के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है। चक्रवात मोंथा की हर अपडेट जानने के लिए जनसत्ता के लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए-

सभी समुद्री तट सील

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) डी. के. सिंह ने बताया कि प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों को समुद्र तटों पर जाने से रोकने के लिए सभी समुद्री तटों को सील कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि संवेदनशील स्थानों से निकाले गए लोगों को आठ जिलों में खोले गए 1,400 से अधिक चक्रवात आश्रय स्थलों में रखा गया है, जहां भोजन और अन्य व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं को निकटवर्ती अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है।

दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों में बारिश

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘मोंथा’ के मंगलवार सुबह भीषण चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाने से दक्षिणी ओडिशा के आठ जिलों में बारिश हुई। आसन्न स्थिति को ध्यान में रखते हुए ओडिशा सरकार ने आठ जिलों मलकानगिरी, कोरापुट, रायगढ़ा, गजपति, गंजाम, नबरंगपुर, कालाहांडी और कंधमाल में निचले इलाकों से और भूस्खलन की आशंका वाले पहाड़ी इलाकों से लोगों को निकाला है और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), ओडिशा आपदा मोचन बल (ओडीआरएएफ) तथा अग्निशमन सेवा के 140 बचाव दल (5,000 से अधिक कर्मी) तैनात किए हैं।साउथ सेंट्रल रेलवे (SCR) ने सावधानी बरतते हुए विजयवाड़ा डिवीजन के अंतर्गत चलने वाली 54 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है।

चेन्नई और उत्तरी तमिलनाडु में भारी बारिश

चक्रवात मोंथा का असर चेन्नई और उत्तरी तमिलनाडु में भी दिख रहा है, वहां पर भारी बारिश का दौर शुरू हो चुका है।

110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं

चक्रवात तूफान मोंथा के दौरान 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की आशंका है। मौसम विभाग के मुताबिक भारी बारिश के भी आसार हैं।

खोरधा जिले में झील उफान पर

कई राज्यों में बारिश का अनुमान

मोंथा के प्रभाव के कारण इस दक्षिणी राज्य के कई स्थानों पर भारी बारिश का अनुमान जताया। थाई भाषा में मोंथा का अर्थ सुगंधित फूल होता हैप्रभाव से शहर में भारी बारिश और तूफान की हालत है। एनडीआरएफ टीम प्रभावित इलाकों का दौरा कर रही है और घोषणाएं कर रही है

रात में गंंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है मोंथा

मोंथा के उत्तर-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ते रहने तथा मंगलवार की शाम और रात के दौरान एक गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में मछलीपत्तनम और कलिंगपत्तनम के बीच काकीनाडा के आसपास आंध्र प्रदेश के तट को पार करने की संभावना है, जिसमें हवा की अधिकतम गति 90-100 किमी प्रति घंटा रहेगी तथा 110 किमी प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button