कबीरधाम विशेष

जिला प्रशासन द्वारा गठित निरीक्षण दल ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

जिला प्रशासन द्वारा गठित निरीक्षण दल ने परीक्षा केन्द्रों का किया निरीक्षण

कवर्धा, 02 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2023 अंतर्गत आज गुरूवार 02 मार्च 2023 को परीक्षा का आयोजन जिले के परीक्षा केन्द्रों में किया गया। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन कबीरधाम द्वारा गठित निरीक्षण दल द्वारा परीक्षा केन्द्र का सघन निरीक्षण किया गया।
आज जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से निरीक्षण दल क्रमांक 01 जिला शिक्षा अधिकारी एम.के.गुप्ता एवं एच.डी.कुरैशी द्वारा परीक्षा केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जेवड़न खुर्द, शासकी हाई स्कूल सूखाताल और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पोंडी का निरीक्षण किया गया। दल क्रमांक 02 के सदस्य सहायक संचालक यू.आर. चन्द्राकर एवं एम.आई.एस, प्रशासक सतीश यदु द्वारा कवर्धा विकासखण्ड अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल अमलीडीह, विकासखण्ड बोडला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजानवांगांव और शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खैरबना (कला) परीक्षा केन्द्रों मे छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा प्रथम प्रश्नपत्र हिन्दी कक्षा दसवीं के परीक्षार्थियों के लिए आयोजित परीक्षा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों मे पर्याप्त बैठक व्यवस्था के साथ ही समुचित पेयजल, प्रकाश, प्रसाधन एवं फर्नीचर की सुविधा उपलब्ध रहा। उक्त केन्द्रों में बोर्ड के निर्देशानुसार कक्ष मे बैठक व्यवस्था एवं कक्ष निरीक्षकों की संख्या नियत किया गया है। निरीक्षण के दौरान अनुचित साधन का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थी संख्या निरंक रही।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एमके गुप्ता ने बताया कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर द्वारा निर्धारित आवश्यक प्रपत्रों व पंजीयों का समुचित संधारण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि केन्द्रों मे परीक्षाएँ शान्तिपूर्वक सुव्यवस्थित संचालित मिला। उन्होनें बताया कि कक्ष पर्यवेक्षकों व परीक्षा कार्य मे तैनात कर्मचारियों को केन्द्र मे प्रवेश के पूर्व अपना मोबाईल बंद कर सुरक्षित रखना होगा। परीक्षा केंद्र मे मोबाईल ले जाने व प्रयोग प्रतिबंधित है। परीक्षार्थियो के लिए आपात स्थिति के लिए प्राथमिक उपचार पेटी की व्यवस्था की गई है, जिसमें ग्लूकोज डी.,ओरल रिहाइड्रेशन साल्ट, बिस्किटस् एवं अन्य सामान्य आपातकालीन सामग्रियां परीक्षा केंद्र मे उपलब्धता के लिए आवश्यक सुझाव दिया गया ।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button