कबीरधाम विशेष

आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन की जानकारी दी-चौकी प्रभारी-दशरंगपुर ,संजय मेरावी ने

आदिवासी क्षेत्रों में महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन की जानकारी दी-चौकी प्रभारी-दशरंगपुर ,संजय मेरावी ने—-”’ आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं तथा बालिकाओं को संतुलित आहार लेने की जागरूकता के लिए बनाई गई मानव श्रृंखला &&&&&&

 

कवर्धा छत्तीसगढ़

प्रभारी प्राचार्य रवेन्द्र सिंह चंद्रवंशी के संरक्षण तथा रासेयो की महिला इकाई -की कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश नंदिनी व संयुक्त इकाई के कार्यक्रम अधिकारी हेमधर साहू के नेतृत्व में, एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दशरंगपुर के शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष महेश केशरी व पूर्व एस.एम.डी.सी.अध्यक्ष नरेश केशरी के आतिथ्य में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय -दशरंगपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना की महिला इकाई व संयुक्त इकाई द्वारा,चौकी प्रभारी संजय मेरावी के मार्गदर्शन में ,”राष्ट्रीय पोषण माह” के अंतर्गत,आदिवासी क्षेत्रों की महिलाओं और बच्चों के लिए पारंपरिक भोजन;खान-पान,रहन-सहन,स्वास्थय,शिक्षा,संस्कृति, की जानकारी स्वयंसेवकों को दी गई । चौकी प्रभारी संजय मेरावी ने बताया कि जल में पोषक तत्व होते हैं, इसलिए शुद्ध जल का उपयोग पीने के लिए करना चाहिए ।आदिवासी क्षेत्रों में जागरूकता के अभाव के कारण,नदियों ,झिरिया,या पहाड के नीचे इकट्ठे हुए जल को पीने में प्रयोग करते हैं । अतः “संतुलित आहार” व पोषण के प्रति जागरूकता लाने की आवश्यकता है । तत्पश्चात आदिवासी क्षेत्रों में निवास करने वाले महिलाओं और पारंपरिक भोजन के अलावा संतुलित आहार की जानकारी देते हुए दशरंगपुर चौकी के सामने “मानव श्रृंखला” बनाकर “जागरूकता अभियान “चलाया गया ।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Back to top button