अपराध/गुनाहकबीरधाम विशेष

शहर के निजी स्कूल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 कवर्धा छत्तीसगढ़

शहर के निजी स्कूल की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पाक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के मुताबिक पीड़ित बच्ची की मां ने आज शाम कोतवाली थाने में अपनी बच्ची के साथ अनाचार होने की सूचना दी है, मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बच्ची का मेडिकल चेकअप कराया गया जिसमें सेक्सुअल असाल्ट की ( दुष्कर्म का प्रयास) पुष्टि हुई है। इस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक स्कूल परिसर में ही बच्ची के साथ अनाचार की वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी को स्कूल बस का कंडक्टर होना बताया जा रहा है. हालांकि अभी इस मामले पर पुलिस छानबीन कर रही है. फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फिरहाल बाहर बताया जा रहा हैइंसानियत को शर्मशार कर देने वाली वाहियात घटना से लोगों में आक्रोश है. वहीं पालकों में भी स्कूल प्रबंधन के खिलाफ नाराज़गी है. प्रबंधन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर इतने बड़े स्कूल में इस तरह की घटना कैसे घट सकती है. सोशल मीडिया पर लोग स्कूल की मान्यता रद्द करने की मांग कर रहे हैं, इसके साथ ही पालकों ने लिखित में स्कूल प्रबंधन व प्राचार्य पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।जिस पर क्या कार्यवाही होती है यह अहम बात है

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button