विविध

*फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए बेमेतरा पुलिस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम बेमेतरा में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का किया गया आयोजन* 

 

बेमेतरा:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए आज रविवार को बेमेतरा पुलिस द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा परिसर में फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ज्योति सिंह ने फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल में हिस्सा लिया व साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साइकिल रैली पुलिस कंट्रोल रूम, थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा परिसर से रवाना होकर भारतमाता चौक, जय स्तंभ चौक, रेस्ट हाउस चौक, सिग्नल चौक होते वापस पुलिस कंट्रोल रूम परिसर में समापन हुआ। इस दौरान एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक मयंक मिश्रा, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी सउनि आनंदी राम सिन्हा, भानु प्रताप पटेल सहित रक्षित केन्द्र, अजाक, डीएसबी, पुलिस कार्यालय, महिला सेल, यातायात एवं थाना बेमेतरा पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने बडी संख्या में शामिल रहें।

एएसपी ज्योति सिंह ने कहा कि साइकिल चलाना सेहत के लिए फायदेमंद है और यह प्रदूषण को कम करने में भी मदद करता है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील कि वे प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट साइकिल चलाकर खुद को फिट रखें। इस “फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल”को बेहतर पहल बताते हुए कहा कि साइकिलिंग जैसी गतिविधियाँ लोगों को स्वस्थ रखने में मदद करेंगी। जिसका उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाना है।

 

एसडीओपी बेमेतरा मनोज तिर्की ने साइकिलिंग को सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इससे ट्रैफिक जाम और प्रदूषण की समस्याओं का समाधान भी मिलता है। साइकिलिंग को रोजमर्रा की आदतों में शामिल करने का आग्रह किया। इस आयोजन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और साइकिलिंग को जन-आंदोलन का रूप देना रहा। उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने स्वस्थ एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

GAUTAM BEMTRA

Related Articles

Back to top button