देश-दुनिया

10 साल की लड़की ने सांता को ल‍िखा ऐसा पत्र, पढ़कर भर आएंगी आंखें, वायरल हो गई चिट्ठी!

क्रिसमस ( Christmas) बच्‍चों के ल‍िए हमेशा खुश‍ियां लेकर आता है. उन्‍हें सांता क्‍लाज से ढेर सारे ग‍िफ्ट मिलते हैं और खूब मस्‍ती भी होती है. लेकिन इसी बीच 10 साल की एक लड़की का सांता को ल‍िखा लेटर वायरल हो रहा है. जिसे पढ़कर आपकी आंखें भर आएंगी. आप कह उठेंगे क‍ि किसी भी बच्‍चे के साथ ऐसा दिन न आए क‍ि उसे ऐसा पत्र ल‍िखना पड़े. सोशल मीडिया पर जब से इसे पोस्‍ट किया गया है, लोग भावुक हुए जा रहे हैं. आइए जानते हैं क‍ि आख‍िर इस पत्र में ऐसा है क्‍या.

केंसिंग्‍टन स्थित एक चैरिटी ‘द बिग हेल्‍प प्रोजेक्‍ट’ ने इसे फेसबुक पर शेयर किया है. संगठन ‘डियर सांता’ नामक एक अभ‍ियान चला रहा है, जिसका मकसद त्‍योहारी सीजन के दौरान गरीबी में रहने वाले पर‍िवारों के संघर्ष को दुनिया के सामने लाना है. पत्र में बच्‍ची ने ल‍िखा, टू सांता, मां ने मुझसे कहा क‍ि तुम इस साल बीमार हो और तुम हमारे घर नहीं आ सकते. मुझे आशा है क‍ि तुम जल्‍द ही ठीक हो जाओगे. मुझे लगता है कि इससे मेरे भाई को खुशी होगी! लव ल‍िली… उम्र 10 साल. हम सच में अच्‍छे हैं.पत्र ल‍िखने की असली वजह ये
दरअसल, बच्‍ची का पर‍िवार काफी गरीब है. उसकी मां उसके ल‍िए इस साल उपहार खरीदकर नहीं ला पाई. इसल‍िए बच्‍ची को समझाने के लिए बहाना बना दिया क‍ि सांता की तबियत खराब है और वह नहीं आ सकता. ताक‍ि बच्‍ची सांता के उपहारों का इंतजार न करे. यह भावुक कर देना वाली बात है. चैरिटी ने फेसबुक पर पत्र पोस्ट करते हुए लिखा, किसी भी बच्चे को यह नहीं सोचना चाहिए कि सांता खराब है और वह उनके लिए उपहार नहीं ला सकता. इस क्रिसमस पर हर 7 में से एक बच्चा बिना किसी उपहार के रहेगा. हम दुनिया को यह बताना चाहते हैं क‍ि हमारे बच्‍चे किस तरह की दुनिया में जी रहे हैं. प्‍लीज उनकी केयर करें.किसी बच्‍चे को ऐसा पत्र नहीं लिखना चाहिए…
लिवरपूल इको की रिपोर्ट के अनुसार, बच्‍ची के इस पत्र को बाद में चैरिटी कम टुगेदर क्रिसमस ने भी शेयर किया, जो तुरंत वायरल हो गया. उन्होंने ल‍िखा, किसी भी बच्चे को इस तरह का पत्र कभी नहीं लिखना चाहिए. हम अब तक बच्‍चों के लिए दान देने वाले लोगों के आभारी हैं. अनुमान है कि इस वर्ष क्रिसमस की सुबह लगभग 7 में से 1 बच्चा बिना कुछ लिए उठेगा, लेकिन हम उनकी मदद करेंगे.

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button