एमपी में फिर पसरा खतरनाक रोग, पॉजिटिव केस मिलने के बाद मचा हड़कंप, अलर्ट जारी

मध्यप्रदेश में एक बार फिर खतरनाक रोग पसर रहा है। प्रदेश के कई जिलों में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है। एमपी से सटे महाराष्ट्र में खतरनाक बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद एमपी के सीमावर्ती जिलों में दहशत पसर गई है। महाराष्ट्र से लगे
छिंदवाड़ा में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस मिले भी हैं जिससे हड़कंप मच गया। इसके बाद छिंदवाड़ा के आसपास के जिलों और इलाकों में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है। जबलपुर में तो बाकायदा अलर्ट जारी किया गया है। छिंदवाड़ा में पॉजिटिव केस मिलने के बाद यहां सैंपलिंग करने के भी आदेश दिए गए हैं।एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) यानि बर्ड फ्लू संक्रमण के कारण एमपी में पहले भी खासी दिक्कतें हो चुकीं हैं। पशु पक्षियों, खासतौर पर मुर्गे-मुर्गियों में यह संक्रमण फैलता है।
महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू की दस्तक के बाद MP के सीमावर्ती छिंदवाड़ा जिले में बर्ड फ्लू के पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके बाद जबलपुर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना ने इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए हैं।




