छत्तीसगढ़

कार्टूनों एवं शीशीयों का विक्रय हेतु 19 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित

कार्टूनों एवं शीशीयों का विक्रय हेतु 19 जनवरी तक प्रस्ताव आमंत्रित
नारायणपुर,  जनवरी 2023- जिले में संचालित मदिरा दुकानों में एक देशी मदिरा एवं 1 विदेशी मदिरा दुकानों में संग्रहित खाली कार्टूनों एवं खाली शीशीयों का विक्रय किया जाना है। देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानों के खाली कार्टून प्रति किलोग्राम की दर से एवं खाली शीशीयों का प्रति नग की दर से क्रय हेतु प्रस्ताव प्रस्तावदाता से सीलबंद लिफाफे में 19 जनवरी 2023 को दोपहर 2 बजे तक कार्यालय जिला प्रबंधक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कार्पाेरेशन लिमिटेड, जिला नारायणपुर में स्वंय उपस्थित होकर या स्पीड पोस्ट के
 माध्यम से प्रस्तुत किए जा सकते है। समय पश्चात् प्राप्त प्रस्ताव पर विचार नही किया जावेगा, वह स्वमेव निरस्त मानी जावेगी। प्रस्ताव उसी दिन 19 जनवरी 2023 सायं 4 बजे खोली जावेगी तथा अधिकतम दर प्रस्तुत करने वाले प्रस्तावदाता का चयन किया जावेगा। प्रस्ताव संबंधी शर्ते एवं नियमों का कार्यालयीन समय में जिला प्रबंधक कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर, नारायणपुर कक्ष क्रमांक 99 से 300 रूपये आवेदन शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकता है

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button