*■देवकर क्षेत्र में रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं योग आयोग अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा के आतिथ्य में कांग्रेस का बूथ चलो अभियान संपन्न■*

*देवकर:-* प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे के निर्देश पर गुरुवार को विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत देवकर तहसील के नगर पंचायत देवकर, नगर पंचायत परपोड़ी एवं ग्राम पंचायत मौहाभाठा में कांग्रेस की बूथ चलो अभियान संपन्न हुई। जिसमें रायपुर ग्रामीण के विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं योग आयोग छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष-ज्ञानेश शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। जिसमे अतिथियों द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ सार्थक सम्वाद व चर्चा की गई। वही पार्टी की बूथ चलो अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान कर कार्यकर्ताओं को बताया गया कि प्रत्येक बूथ में जाकर काम कैसे करना है? वही बूथ में महिलाओं को जोड़ने एवं प्रत्येक बूथ की मासिक बैठक की रूप रेखा तय करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को जन जन तक पहुंचाने अंतिम व्यक्ति व परिवार तक तक ले जाने को संकल्प लेने की बात कही गयी। कांग्रेस का यह अभियान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सन्तोष वर्मा कर नेतृत्व में विधानसभा अंतर्गत देवकर तहसील के इलाकों में आयोजित की गई। जिसमें अतिथियों के अलावा कांग्रेस पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों में ज़िला कांग्रेस महामंत्री-विजय दुबे, ब्लॉक कोषाध्यक्ष- विनोद कुंजाम, नगर पंचायत परपोड़ी के अध्यक्ष प्रतिनिधि-गुड्डु जायसवाल, देवकर अध्यक्ष प्रतिनिधि-बिहारी साहू, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष-अंजोर यदु, सेक्टर अध्यक्षगणों में झग्गर देवांगन, सन्दीप चौबे, हेमन्त साहू एवं अन्य कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद रहे।




