लगातार पिछले तीन सालों में सौ फीसदी उपिस्थिति (100%) दर्ज कराने में बनाया रिकॉर्ड

कवर्धा छत्तीस गढ़
*कवर्धा के अनिल का कमाल*
*लगातार पिछले तीन सालों में सौ फीसदी उपिस्थिति (100%) दर्ज कराने में बनाया रिकॉर्ड।।

आपको बता दें कि अनिल पैरामेडिकल विद्यार्थी रहें है, उन्हें भोपाल के पीपल्स विश्वविद्यालय द्वारा लगातार पिछले तीन सालों से सौ फीसदी उपिस्थिति दर्ज कराने के लिए सम्मानित किया गया है, साथ ही साथ सर्वश्रेष्ठ

निवर्तमान (बेस्ट आउटगोइंग स्टूडेंट) खिताब से भी नवाजा जा चुका है, यहीं नही अनिल पुरे यूनिवर्सिटी में सेकंड यूनिवर्सिटी टॉपर भी रहे है, परिवार और समाज में खुशियों का माहौल है।।
अनिल कवर्धा जिला के बोड़ला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नेऊरगांव कला के श्रीमान रिखी राम चन्द्रवंशी के सुपुत्र है,, आपको ज्ञात होगा कि अनिल ने कोविड महामारी के दौरान जब संपूर्ण प्रदेश कोरोना जैसे वैश्विक महामारी से जूझ रहा था तब वे निःशुल्क सेवा देने के लिए आगे आए थे। अनिल शुरुवात से ही प्रतिभावान रहें है, समाज उत्थान के लिए हमेशा तत्पर रहते है, उनके कार्य करने की शैली उनको अलग बनाती है। अभी वे वर्तमान में पैरामेडिकल कॉलेज में लेक्चरर के पद पर अपनी सेवा दें रहें है। *
अनिल के अनुसार :-
कोई भी पद पाना सफलता नही होता…
कर्तव्य निष्ठा से उस पद का उपयोग कर “गांव समाज का कल्याण” करना हि सफलता कहलाती है।।




