*देवकर में ईद मिलादुन्नबी पर सादगी एवं हर्षोल्लास के साथ निकला मुस्लिमों का जुलूस, परचम कुसाई के बाद नगर के नूरानी चौक-चांदनी चौक शान से लहराया इस्लामिक झण्डा,पर्व पूर्व जामा मस्जिद में युवाओं की खास सजावट*


गौरतलब हो कि विगत दो वर्षों तक पर्व के अवसर पर वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण एवं उसके निंयत्रण हेतु क्षेत्र में प्रभावीलॉक डाउन के कारण पर्व को सामुहिक तौर पर न मनाये जाने के चलते मुस्लिमों के इस त्यौहार की रौनक फीकी रही थी। जो अब सामान्य परिस्थितियों के बीच बड़े ही सादगी-हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ नगर के मुस्लिम समुदाय के द्वारा मनाया गया।
नगर देवकर में जश्न ईदमिलादुन्नबी पर्व के अवसर पर समाज के लोगों द्वारा एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी गयीं। वही समाज के युवाओं द्वारा खूशी के अवस्त पर सामुहिक रूप में एकत्रित होकर फोटो खिंचाते नज़र आये। जबकि समाज की महिलाएं घर पर मीठे पकवान बनाकर पर्व मनाते नज़र आये।

नगर में सादगी एवं उल्लास के साथ मनाए जा गए इस त्यौहार के दौरान साजा एवं देवकर के प्रभारी तहसीलदार विनोद बंजारे एवं देवकर पुलिस चौकी प्रभारी-टीआर. कोसिमा पर्व के दौरान व्यवस्था जायजा लेने पहुंचे। जहाँ पर समाज के पदाधिकारियों को तहसीलदार विनोद बंजारे एवं चौकी प्रभारी कोसिमा द्वारा पर्व का मुबारकबाद दिया गया।वही पूरे पर्व के दौरान शासन-प्रशासन के दिशानिर्देश पर पुलिस चौकी एवं तहसील स्टॉफ के आला अफसरों एवं स्टॉफ की खास भूमिका रही।




