*स्कूल खुलने के पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुदृढ़ हो : बीईओ एवं बीआरसी*

बेरला:- विकासखण्ड एवं बीआरसी बेरला के अन्तर्गत आने वाले शाला के खुलने के पूर्व सभी व्यवस्थाएं सुदृढ होने के दिए दिशा निर्देश। दिनांक 13 एवं 14 तारीख को दो-दो पालियों क्रमशः दिनांक 13 तारीख को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल एवम 14 तारीख को बीआरसी बेरला में समय 10:00 बजे से 12:00 तक सरदा, भिंभौरी, बेरला जोन के समस्त पूर्व माध्यमिक शाला एवम प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक का एक आवश्यक मीटिंग लिया गया। उक्त मीटिंग विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं विकासखंड समन्वयक बेरला के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी करमाकर के माध्यम से समस्त प्रधान पाठक को निर्देशित एवं जानकारी प्रदान किया गया कि दिनांक 18 तारीख को प्रत्येक विद्यालय में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन करने के साथ-साथ राज्य शासन के महत्वपूर्ण योजना के अंतर्गत न्योता भोज के आयोजन करने की आवश्यक समीक्षा किया गया। जिसमें प्रधान पाठक को ग्रामीण नागरिकों के सहयोग से न्योता भोज के आयोजन करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रदान किया तथा सभी प्रधान पाठकों ने अपनी सहमति व्यक्त की जिसमें प्रधान पाठक द्वारा सहमति प्रदान करते हुए दिनांक 18 तारीख को समस्त विद्यालय में न्योता भोज का आयोजन करने हेतु सहमति प्रदान किया गया तथा विद्यालय खुलने के पूर्व विद्यालय के साफ-सफाई मध्यान भोजन के अंतर्गत मध्यान भोजन कक्ष की साफ-सफाई तथा चावल की सही गुणवत्ता एवं मीनू के अनुसार से मध्यान भोजन का संचालन के साथ-साथ पीने के पानी की उपलब्धता तथा कक्षा कक्ष की सफाई के बारे में विस्तार पूर्वक प्रधान पाठक को अवगत कराया गया। साथ ही साथ विभागीय विभिन्न गतिविधियों के बारे में भी समस्त प्रधान पाठक को अवगत कराते हुए निर्देशित किया गया कि इस वर्ष राज्य शासन की मंशा अनुरूप 2024 – 25 को सर्वांगीण गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है, इसलिए हमें विशेष प्रकार से विद्यालय एवं विद्यालय बच्चों की गुणवत्ता पर फोकस करने के लिए ध्यान देने की सख्त आवश्यकता है इस पर विशेष जोर दिया गया साथ ही साथ जाति प्रमाण पत्र, शिक्षकों की समय पर उपस्थित, शाला कैलेंडर, शिक्षक दैनदीनी, इत्यादि पर विशेष प्रकार से प्रधान पाठक को अवगत कराते हुए बीआरसी खोमलाल साहू द्वारा समस्त प्रधान पाठक को शिक्षा सत्र 24-25 में समस्त बच्चों के लिए प्राप्त होने वाले अभ्यास पुस्तिका के संदर्भ में विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। पाठ्य पुस्तक के साथ ही अभ्यास पुस्तिका का भी नियमित उपयोग करने एवं बच्चों की शिक्षा गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने हेतु समस्त प्रधान पाठक को निर्देशित करने के साथ-साथ शाला कैलेंडर, शिक्षक दर्पण, विभिन्न पंजों का संधारण एवं कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने हेतु एक प्लानिंग करने हेतु निर्देशित समस्त प्रधान पाठक को किया गया। उक्त प्रधान पाठक मीटिंग में सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी उइके एवं ठाकुर के माध्यम से प्रधान पाठक को विभिन्न निर्देश प्रदान किए गए। जिसमें विकासखंड बेरला के 140 प्राथमिक विद्यालय एवं 83 माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक सम्मिलित हुए। सभी के माध्यम से सहमति प्रदान किया गया। वही विकासखंड बेरला इस बार सभी क्षेत्र में बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य संपादित करेगा।




