छत्तीसगढ़

गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे कार्य करें पूर्ण 

कलेक्टर ने तारागांव के निर्माणाधीन उद्वहन सिंचाई योजना के कार्य का किया निरीक्षण
 
गुणवत्ता के साथ समय सीमा मे कार्य करें पूर्ण
 
70 हेक्टेयर सिंचाई का बढ़ेगा रकबा
 
रबी के सीजन में होगा सब्जी का भरपूर उत्पादन
 
नारायणपुर, 26 अप्रैल 2023-  जिले में सिंचाई सुविधाओं को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं ताकि जिले के किसान खरीफ फसल धान के अलावा रवी फसल एवं अन्य साग सब्जियों का भरपूर उत्पादन कर सके और आर्थिक रूप से मजबूत हो सके। इसके लिए शासन की योजनाओं के तहत् सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है और कार्यो को स्वीकृति प्रदान कर सिंचाई विभाग की ओर से उसे तेजी से पूरा करने के प्रयास हो रहे है। सिंचाई के स्वीकृत कार्यो की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्री अजीत वसन्त आज नारायणपुर जिले के तारागांव एवं नाउमुंजमेटा पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव विशेश रूप से उपस्थित थे। कलेक्टर श्री अजीत वसन्त ने तारागांव पहुंचकर स्वीकृत एवं प्रगतिरत उद्वहन सिंचाई योजना के कार्य को देखा। उन्होने सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता को निर्देशित करते हुए कहा कि इस कार्य को गुणवत्ता पूर्वक करने के साथ साथ समय सीमा में पूरा करें ताकि जिले के किसान अधिक से अधिका संख्या में लाभांवित हो सके।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कहा कि इस उद्वहन सिंचाई योजना का कार्य पूर्ण होने के पश्चात अधिक से अधिक किसानों के रकबे में पाईप लाईन के माध्यम से सिंचाई के लिए पानी पहुचाया जाए। इस दौरान सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अजय चौधरी ने बताया कि तारागांव में प्रगतिरत उद्वहन सिंचाई योजना प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोशणा में शामिल है और इसे प्राथमिकता के साथ पूरा किया जा रहा है। इस सिंचाई योजना के लिए 1 करोड़ 57 लाख रूपये की राशि स्वीकृति दी गई है और यह जिला निर्माण समिति की माध्यम से पूरा कराया जा रहा है। इसमें सोलर पेनल की स्थापना का कार्य पूरा कर लिया गया है। उन्होने यह भी बताया कि तारागांव में इस सिंचाई योजना के पूरा हो जाने पर 70 हेक्टेयर अतिरिक्त कृशि क्षेत्र को सिंचाई की सुविधा मिलेगी। इससे रबी सीजन में मक्का, टमाटर, बैंगन, मिर्च, भिण्डी इत्यादि सब्जियों का भरपूर उत्पादन होगा। बताते चले कि यह क्षेत्र रबी सीजन मे सब्जी उत्पादन के अग्रणी है और इस सिंचाई योजना से और अधिक किसान लाभांवित होंगे। इस अवसर पर सिचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री अजय चौधरी, एसडीओ श्री एसएस कुंजाम भी उपस्थित थे।

Abhitab Namdeo

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button