छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के नए CM का काउंटडाउन शुरू: अर्जुन मुंडा, सर्वानंद सोनोवाल, दुष्यंत कुमार बने पर्यवेक्षक, विधायक दल की बैठक जल्द

रायपुर. छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री को लेकर अब बीजेपी की कवायद तेज हो गई है. बीजेपी ने प्रदेश के लिए पर्यवेक्षकों का ऐलान कर दिया है. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, सर्बानद सोनवाल और दुष्यंत कुमार गौतम को बीजेपी ने अपना ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है. बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने इन नामों पर मुहर लगाई है. माना जा रहा है कि रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है. इस मीटिंग में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जा सकता है.सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को बीजेपी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक रायपुर आएंगे. फिर रविवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है, जिसमें छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री के चेहरे पर फैसला लिया जाएगा.

चर्चा में कई चेहरेबता दें कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर आखिरी फैसला केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा. सीएम फेस के लिए छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, विष्णु देव साय, रेणुका सिंह, गोमती साय, ओपी चौधरी के नामों पर चर्चा हो रही है. जिस तरह भाजपा की नीति रही है, कुछ दूसरे बड़े नाम भी हो सकते हैं. इस पर फैसला जल्द ही होने वाला हैभाजपा की जीत और कांग्रेस के हार के बड़े कारण

छत्तीसगढ़ में बीजेपी जहां बड़ी जीत के साथ ही सरकार बनाने जा रही है, कांग्रेस में हर की समीक्षा की जा रही है. इस बीच देखने वाली बात है कि कांग्रेस के हार के कारण क्या रहे. पार्टी की हार के बाद पूर्व मंत्री अमरजीत भगत बड़ा बयान देते हुए कह दिया कि अपना-अपना चलाने के चक्कर में सभी निपट गए. इधर अन्य बड़े नेता भी हर के बाद एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते दिख रहे हैं.कांग्रेस की हार का यह रहा बड़ा कारण

सरकार के बड़े चेहरों के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी

महतारी वंदन योजना

सेंट्रलाइज्ड पावर सेंटर की वजह से कार्यकर्ताओं और नेताओं का काम नहीं हुआ, जिससे नाराजगी

करप्शन के आरोप से इमेज खराब

कांग्रेस की अंतर कलह

भाजपा का बूथ मैनेजमेंट

भाजपा के जीत के ये रहे हीरोपीएम मोदी के नाम पर जमकर वोटिंग हुई

ओम माथुर और मनसुख मांडविया टीम की रणनीति

अरुण साव और डॉ. रमन सिंह की जुगलबंदी

संघ ने ग्राउंड पर भाजपा के लिए दो साल पहले से

जमीन तैयार करना शुरू कर दिया था

समझें विधानसभा चुनाव के नतीजे

जीते सीटों की संख्या

भाजपा -54

कांग्रेस – 35

गोंगपा – 01

वोट प्रतिशत बीजेपी- 46.27%

वोट प्रतिशत कांग्रेस- 42.23%

वोट प्रतिशत बीएसपी- 2.05%

मतदान प्रतिशत-76.31%

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button