छत्तीसगढ़

थाना पलारी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार

● *थाना पलारी पुलिस द्वारा आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने वाले एक आरोपी को किया गिरफ्तार*
● *आरोपी द्वारा उधारी पैसा वसूली के लिए लगातार फोन से किया जाता था प्रताड़ित*
● *आरोपी रूपचंद डहरिया द्वारा मृतक तुकाराम को किया जा रहा था बार-बार प्रताडित*
● *आरोपी के कब्जे से 02 नग मोबाईल जप्त*

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा के निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के दिशा निर्देशन में दिनांक 06.03.2023 को ग्राम सुन्दरी से थाना पलारी के अपराध क्र. 91/2023 धारा 306, 34 भादवि में *मृतक तुकाराम को लगातार उधारी के पैसों की मांग के लिए फोन से* एवं अन्य आरोपियों द्वारा प्रार्थी के घर जाकर प्रताड़ित कराने वाला *फरार आरोपी रूपचंद डहरिया पिता स्व. रामभरोस डहरिया उम्र 45 वर्ष साकिन सुन्दरी स* थाना पलारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया प्रकरण के शेष आरोपियो गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी जारी है ।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुर्रे, सउनि संजीव सिंह एवं प्रधान आरक्षक रोहित सिंह, ब्रम्हांनद देवागंन, आरक्षक लक्ष्मी मनहर, सायबल सेल सुरज राजपूत का योगदान रहा ।

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Sunil Namdeo

SUNIL ANAND NAMDEO

Related Articles

Back to top button