*हरियाली अमावस्या श्रावण मास के पावन पर्व पहली तिहार हरेली धूमधाम से मनाया*

बेरला:- नगर पंचायत बेरला परिसर में कर्मचारियों के साथ मिल कर सभापति शिवझड़ी सिन्हा ने पूजा अर्चना कर हरेली तिहार मनाया। सिन्हा ने कहा कि हमर अन्नदाता किसान भाई मन के फसल के पहला तिहार के साथ धन के उपज आगे बढ़ते है, आप जम्मो मोर भाई, बहिनी मन ला बहुत बहुत बधाई सभी देव तुल्य और नगर को हर सम्भव स्वच्छ सुन्दर बनाने में हर पल तत्पर रहने वाले बड़े भैया लोग के साथ आज नगर परिसर में हरेली तिहार मनाया गया। साथ ही सभी को पुनः गाड़ा, गाड़ा बधाई शुभकामनाए। इस हरेली में हमारे साथ-साथ पूर्वजो की पारंपरिक यादों के साथ कला, छत्तीसगढी व्यंजन और आशीर्वाद मिलता है। इस त्यौहार में किसानों के चेहरे में खुशी की लहर देखने को मिलता है। इस श्रावण मास में पूरा क्षेत्र हरियाली व प्रकृति की सुंदर रूप देखने को मिलता है। इसी तरह हर पल आप सब के जीवन में हरियाली बनी रहे।




